खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार(योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार) डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास तथा विजन-2047 के तहत छत्तीसगढ़ के भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने राज्य के आर्थिक, सामाजिक तथा बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया । साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दीर्घकालिक विकास रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। दोनों ने प्रदेश के समावेशी और सतत विकास के लिए समन्वित प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


