Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
- तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ का जलवा, ‘धुरंधर 2’ की ऐतिहासिक पकड़
- गर्मियों का ‘सुपरड्रिंक’: एक गिलास नींबू पानी में छिपा है सेहत का खजाना
- छत्तीसगढ़ में ‘डबल अटैक’: 44°C की भीषण तपिश के बीच आज आंधी-बारिश का अलर्ट
- हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
- 24 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में सजेगी ‘लोकतंत्र की चौपाल’, आत्मनिर्भरता और जल संरक्षण का लिया जाएगा संकल्प
- महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुधावा जलाशय की मछलियों ने अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना ली है, हाल ही में यहां की मछली पहली बार अमेरिका निर्यात की गई, जिससे स्थानीय मछुआरों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह की लहर है। जल संसाधन और मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दुधावा जलाशय की मछलियों की गुणवत्ता और स्वाद के कारण उनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ी है। निर्यात के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पंगेसियस एवं तिलापिया प्रजाति की मछलियों की पहली खेप अमेरिका भेजी गई, जहां इसकी काफी सराहना हो रही है। इस सफलता से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 110 पक्के मकानों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी, और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में न रहे। हमारी सरकार इस संकल्प…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने धमतरी के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साहिलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठरी और रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित किया गया है। गौरतलब है कि, धमतरी में पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा। ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लोहारा थाना पुलिस ने जिले के ग्राम भिभौरी सहित आसपास के ग्रामों में देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक भापुसे धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल एवं एसडीओपी लोहारा प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में ग्राम भिभौरी में 27 मई को एक जनचेतना बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें ग्रामवासियों ने ग्राम में असामाजिक गतिविधियों के प्रति चिंता व्यक्त की. संबंधित अधिकारियों ने इस पर शीघ्र ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया l…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों ने एक बार फिर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए 5000 किलोग्राम विस्फोटक लदा वाहन लूट लिया है। इस वाहन में 25-25 किलो के 200 पैकेट्स में बारूद भरा था, जिसे झारखंड सीमा से लगे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे 20-30 हथियारबंद नक्सली लंगालकाटा क्षेत्र की खदान में पहुंचे और ड्राइवर एवं मजदूरों को बंदूक दिखाकर धमकाया। नक्सलियों ने विस्फोटक के पैकेट्स को दोबारा वैन में लोड कराया और वाहन समेत ड्राइवर देवनाथ टोप्पो को अगवा कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेलवे स्टेशन पर कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल यूनिट की एक नर्स के साथ डिप्टी स्टेशन अधीक्षक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे पार्टी का झांसा देकर अपने घर बुलाया और मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। डरी-सहमी नर्स ने 10 दिन तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन अंततः परिजनों को घटना की जानकारी देकर बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक फिरतू राम पटेल (50) के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने स्टेशन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के भोंगापाल में 1 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुद्ध शांति पार्क का लोकार्पण करेंगे। यह पार्क जंगलों में बिखरी पड़ी छठी सदी की बुद्ध प्रतिमाओं को संरक्षण प्रदान करेगा। इन प्रतिमाओं को पुरातत्व विभाग ने केवल बाड़ लगाकर छोड़ रखा था। बुद्ध शांति पार्क धार्मिक स्थल के साथ-साथ शांति और ध्यान का केंद्र बनेगा। इससे भोंगापाल की पहचान मजबूत होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह पार्क छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हाेगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कोंड़ागांव कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोरोना के नए वैरियंट को लेकर देश-दुनिया में मची हलचल के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह (वैरियंट) असरकारक नहीं है। प्रदेश में कोरोना के अब तक 3 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनकी हालत सामान्य है। प्रदेश में इमरजेंसी के लिए बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है, वैसे ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में बीपीएल राशन कार्डधारकों को 3 माह का चावल एक साथ दिए जाने को लेकर कहा कि भारत सरकार के बीपीएल कार्डधारकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोयला लेवी घोटाले में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के लिए राहत भरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है। कोयला लेवी मामले में आरोपियों की याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बैंच ने सुनवाई करने के बाद शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है। हालांकि, इन आरोपियों को ईओडब्ल्यू में कई अन्य मामलों की वजह से जेल में ही रहना होगा। क्या है कोयला लेवी मामला ED की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की समाप्ती के बाद घर ( जशपुर जिला ) लौटे BSF जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक BSF जवान कुलवंत पन्ना जो दो दिनों पहले राजस्थान से छुट्टी पर घर लौटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार के निवासी बीएसएफ जवान 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना BSF की 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ थे। वे कुछ ही दिन पूर्व “ऑपरेशन सिंदूर” से लौटने…

