खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों ने एक बार फिर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए 5000 किलोग्राम विस्फोटक लदा वाहन लूट लिया है। इस वाहन में 25-25 किलो के 200 पैकेट्स में बारूद भरा था, जिसे झारखंड सीमा से लगे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे 20-30 हथियारबंद नक्सली लंगालकाटा क्षेत्र की खदान में पहुंचे और ड्राइवर एवं मजदूरों को बंदूक दिखाकर धमकाया। नक्सलियों ने विस्फोटक के पैकेट्स को दोबारा वैन में लोड कराया और वाहन समेत ड्राइवर देवनाथ टोप्पो को अगवा कर जंगल की ओर निकल गए। बताया जा रहा है कि जंगल में पहले से 20-30 अन्य नक्सली मौजूद थे, जिन्होंने बारूद को वैन से उतारकर गायब कर दिया। इसके बाद ड्राइवर और वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
ड्राइवर किसी तरह वापस लौटा और गोदाम पहुंचकर मैनेजर को घटना की जानकारी दी। मैनेजर द्वारा पुलिस को सूचना देने पर बलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, वारदात को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है और अब तक नक्सलियों या लूटे गए बारूद का कोई सुराग नहीं मिला है।
विशेषज्ञों के अनुसार, लूटा गया विस्फोटक इतना शक्तिशाली है कि इससे लगभग 200 SUV या 100 बख्तरबंद गाड़ियां उड़ाई जा सकती हैं। इसी आशंका के चलते छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। CRPF और स्थानीय पुलिस के सर्च ऑपरेशन जारी हैं, लेकिन घने जंगल और दुर्गम इलाका होने से ऑपरेशन में बाधा आ रही है।
राउरकेला एसपी ने कहा कि फिलहाल नक्सली एंगल की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता। मामले की जांच जारी है और आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि नक्सली इस विस्फोटक का इस्तेमाल आने वाले दिनों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कर सकते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा चौकियों की निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


