खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोरोना के नए वैरियंट को लेकर देश-दुनिया में मची हलचल के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह (वैरियंट) असरकारक नहीं है। प्रदेश में कोरोना के अब तक 3 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनकी हालत सामान्य है। प्रदेश में इमरजेंसी के लिए बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है, वैसे ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में बीपीएल राशन कार्डधारकों को 3 माह का चावल एक साथ दिए जाने को लेकर कहा कि भारत सरकार के बीपीएल कार्डधारकों को शामिल करेंगे। APL कोटे का चावल कम लोग उठाते हैं।
दीपक बैज की न्याय यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता के शामिल नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को अन्य यात्राएं छोड़ देनी चाहिए। अब कांग्रेस बचाओ यात्रा निकालनी चाहिए।
वहीं MSP बढ़ने से छत्तीसगढ़ किसानों की धान खरीदी राशि पर पड़ने वाले असर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि 31 सौ रुपए क्विंटल किसानों को मिलता है। दो साल से सरकार किसानों को राशि दे रही है। आगे भी किसानों को 31 सौ के दाम से देते रहेंगे।
वहीं केंद्र सरकार के MSP बढ़ने की घोषणा पर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धान की MSP में 70 रुपए की बढ़ोतरी की है। मोटे और पतले अनाज में 70 रुपए बढ़ाया है। 2370 और 2390 रुपए कर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा दिया है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह



