खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के भोंगापाल में 1 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुद्ध शांति पार्क का लोकार्पण करेंगे। यह पार्क जंगलों में बिखरी पड़ी छठी सदी की बुद्ध प्रतिमाओं को संरक्षण प्रदान करेगा। इन प्रतिमाओं को पुरातत्व विभाग ने केवल बाड़ लगाकर छोड़ रखा था। बुद्ध शांति पार्क धार्मिक स्थल के साथ-साथ शांति और ध्यान का केंद्र बनेगा। इससे भोंगापाल की पहचान मजबूत होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह पार्क छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हाेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कोंड़ागांव कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना ने आज स्थल का निरिक्षण किया। उन्होंने मंच, यातायात, सुरक्षा, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मोबाइल टॉयलेट, आपातकालीन चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए । कार्यक्रम में स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, वनमंडलाधिकारी दिव्या गौतम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


