Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: महिला आरक्षण पर ‘शासकीय संकल्प’ पारित, सदन में तीखी बहस और सियासी घमासान
- वनांचलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति
- बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी- साय सरकार की बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा
- जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी
- सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की बन रही नई पहचान
- हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
- मुंगेली में शिक्षा का परचम: 10वीं में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99% के साथ प्रदेश में किया टॉप
- छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही
Author: Khabar World
चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जीवन रक्षक डॉक्टर समाज के सच्चे नायक हैं जो दिन-रात निः स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर उनकी जान बचाते हैं। उनकी मेहनत, उनका ज्ञान और सेवा भावना समाज को स्वस्थ्य बनाती है। राज्यपाल रमेन डेका ने आज धन्वंतरी सम्मान कार्यक्रम में उक्त बाते कही। राज्यपाल डेका आईबीसी 24 न्यूज चौनल द्वारा आयोजित धन्वंतरी सम्मान समारोह में कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में राज्य भर के उत्कृष्ट अस्पतालों, चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डेका ने कहा कि भगवान धन्वंतरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन अचानक गायब हो गया। यह वाकया उस समय हुआ जब राजीव भवन में एनएसयूआई की बैठक चल रही थी और दीपक बैज इसकी अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान जैसे ही दीपक बैज का फोन गायब होने की जानकारी सामने आई, पूरे भवन में हड़कंप मच गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई। राजीव भवन के अंदर मोबाइल की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ देर के लिए बैठक का माहौल तनावपूर्ण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। पाटन विश्राम गृह में बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक श्री जितेंद्र वर्मा जी के गरिमामयी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में सावन के पवित्र माह में प्रतिवर्ष होने वाले कांवड़ यात्रा के विषय में सभी सदस्यों ने अपना विचार रखते हुए आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर योजना बनाई। बैठक में विगत वर्षों की समीक्षा कर इस वर्ष यात्रा को और भव्य बनाने पर जोर दिया गया। बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आयोजित यात्रा प्रतिवर्ष भव्य होते जा रहा है। बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान…
सैकड़ों परिवारों को मिला शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अनुसूचित जनजातियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” चलाया जा रहा है।जिले में 15 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में विशेष पिछड़ी जनजातियों को उनके गांवों में ही त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। तखतपुर के ग्राम पंचायत खरगहना और कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरदर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया जहां ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तहसील बेलगहना अंतर्गत करही कछार, रतखंडी, खोलिपारा, झेझरिपारा, केकराडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत करही कच्छार अंतर्गत खोलिपारा, झेझरिपारा एंव केकराडीह मोहल्ला मे अलग अलग 14 स्थानों पर खनिज रेत की मात्रा लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत को खनिज नियमों के तहत जप्त किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भण्डारण किया जाना बताया गया। जिसके…
अंजली सिंह को मिली राहत, आधा हुआ बिजली बिल खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पूरे देश की तरह बिलासपुर जिले के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि महंगाई के इस दौर में भारी भरकम बिजली बिल से भी राहत मिल रही है। शहर की अशोक नगर निवासी अंजली सिंह ने अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस सोलर प्लांट की कुल लागत 1 लाख 85 हजार रुपये आई। इसमें से केंद्र सरकार से 78…
बस्तर में रेल कनेक्टविटी के विस्तार पर भाजपा नेत्री कौशल ने जताई खुशी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि हमारी डबल इंजन वाली सरकार बस्तर को भी डबल स्पीड से विकास की पटरी पर दौड़ा रही है। जल्द ही बस्तर विकास के नए आयाम गढ़ने लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी और हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी बस्तर के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने यह बातें केंद्र और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मख्यालय जगदलपुर से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के लिए रेलवे गोंचा स्पेशल ट्रेन जुलाई के पहले सप्ताह 5 और 7 जुलाई को यह ट्रेन चलेगी, गोंचा स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई को जगदलपुर से निकलेगी और 7 जुलाई को यही ट्रेन पुरी से जगदलपुर वापस लौटेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को जगदलपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे यह ट्रेन ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगी। जो रात 1:15 मिनट पर पुरी पहुंच जाएगी। वहीं 7 जुलाई की रात 12:45 को यह ट्रेन पुरी से रवाना होगी और शाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज –सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलमीडीह के मोहानी खार नाला के पास एक 36 वर्षीय CAPF (Central Armed Police Forces) जवान बजरंग यादव का सड़ा-गला शव करंज के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव एक सफेद गमछे से फांसी के फंदे के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था और काफी हद तक विघटित हो चुका था, जिससे चेहरा पहचानना संभव नहीं था। शव की पहचान ऐसे हुई:स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बरामद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परिवहन विभाग के आरटीओ एवं उड़नदस्ता प्रभारी की टीम ने बस्तर के 250 वाहनों पर 5 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया वसूली के लक्ष्य काे पूरा करने में जुटे हुए हैं। इसकी वसूली के लिए आरटीओ ने बकायादार वाहन मालिकों को नोटिस देकर बकाया का भुगतान करने को कहा गया। भुगतान नहीं देने पर दूसरी नोटिस दी जाएगी, उसके बाद तीसरी बार नोटिस के साथ वाहन की कुर्की की जाएगी। इस दौरान आरटीओ की टीम ने टैक्स बकायादार 7 वाहनों से लगभग 12 लाख रुपये का टैक्स वसूला है। बस्तर संभाग में पहली बार…

