खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। पाटन विश्राम गृह में बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक श्री जितेंद्र वर्मा जी के गरिमामयी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में सावन के पवित्र माह में प्रतिवर्ष होने वाले कांवड़ यात्रा के विषय में सभी सदस्यों ने अपना विचार रखते हुए आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर योजना बनाई। बैठक में विगत वर्षों की समीक्षा कर इस वर्ष यात्रा को और भव्य बनाने पर जोर दिया गया। बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा आयोजित यात्रा प्रतिवर्ष भव्य होते जा रहा है।
बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद और आप सभी के सहयोग से कांवर यात्रा हर वर्ष भव्य होते जा रहा है। इस वर्ष भी कांवर यात्रा का आयोजन सावन के तीसरे सोमवार को 28 जुलाई को “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के पावन उद्देश्य को लेकर निकाला जाएगा। पिछले बार विश्व कल्याण की कामना को लेकर कांवर यात्रा निकाला गया था। इस बार “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” की कामना को लेकर कांवर यात्रा निकालकर टोलाघाट में रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया जाएगा। गांव–गांव में तैयारी को लेकर बैठक करने के लिए प्रभारी बनाए है। एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से एकत्र चांवल से महाप्रसादी बनेगा, जिसे भक्तों को वितरित किया जाएगा।
इस बैठक में प्रमुख रूप से कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, निशा सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, रानी बंछोर मण्डल अध्यक्ष पाटन,दिनेश साहू, अनिल वर्मा, दाऊ केदार नाथ चंद्राकर, प्रमोद वाग, नेतराम निषाद, विनोद साहू, विष्णु निषाद, किरण वर्मा, केशव बंछोर, माधव वर्मा, गिरधर प्रसाद, योगेश सोनी, राकेश आडील, भास्कर वर्मा, दुलेश्वर सिंह मानकुर ,चित्रसेन साहू, आशीष बंछोर, संजू वर्मा, प्रवीण मढ़रिया ,वासु वर्मा , रामचंद वर्मा , रिंकु वर्मा,गोपीचंद धरमगुड़ी, यशवंत सेन, टीकेंद्र वर्मा, कुणाल वर्मा, विजयकांत वर्मा, यशवंत सेन,अमित वर्मा, देवा साहू, कौशल, सपन साहू, थानेश्वर धीवर, नरेंद्र साहू, सुरेश निषाद, प्रेमलाल साहू, चंद्रसेन साहू, धनेश्वर साहू, पीलाराम, भोजेंद्र साहू, योगेश यादव, अजय शर्मा, ओंकार सिंह वर्मा, अजय निर्मल।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


