खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मख्यालय जगदलपुर से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के लिए रेलवे गोंचा स्पेशल ट्रेन जुलाई के पहले सप्ताह 5 और 7 जुलाई को यह ट्रेन चलेगी, गोंचा स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई को जगदलपुर से निकलेगी और 7 जुलाई को यही ट्रेन पुरी से जगदलपुर वापस लौटेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को जगदलपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 9 बजे यह ट्रेन ओडिशा के जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना होगी। जो रात 1:15 मिनट पर पुरी पहुंच जाएगी। वहीं 7 जुलाई की रात 12:45 को यह ट्रेन पुरी से रवाना होगी और शाम 4:45 को यह जगदलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 4 स्लीपर, 2 जनरल सेकंड क्लास, 2 सेकंड क्लास एवं दिव्यांगजनों के लिए कोच होंगे। ट्रेन का टिकट कितने रुपए का है ये अभी रेलवे ने स्पष्ट नहीं किया है।
यात्रियों को जगदलपुर रेलवे स्टेशन से आसानी से टिकट मिल जाएगा। वहीं किरंदुल से विशाखापट्टनम और विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में 1 जुलाई से 1 अगस्त तक अतरिक्त कोच जोड़ा जा रहा है, जिससे यात्रियों को इसका सीधा फायदा होगा।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


