खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तहसील बेलगहना अंतर्गत करही कछार, रतखंडी, खोलिपारा, झेझरिपारा, केकराडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
जिसमें ग्राम पंचायत करही कच्छार अंतर्गत खोलिपारा, झेझरिपारा एंव केकराडीह मोहल्ला मे अलग अलग 14 स्थानों पर खनिज रेत की मात्रा लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत को खनिज नियमों के तहत जप्त किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भण्डारण किया जाना बताया गया। जिसके पश्चात समस्त भण्डारित खनिजों को ग्राम कोटवार मुक्ता मणि मानिकपुरी के सुपुर्द किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


