खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन अचानक गायब हो गया। यह वाकया उस समय हुआ जब राजीव भवन में एनएसयूआई की बैठक चल रही थी और दीपक बैज इसकी अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक के दौरान जैसे ही दीपक बैज का फोन गायब होने की जानकारी सामने आई, पूरे भवन में हड़कंप मच गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई। राजीव भवन के अंदर मोबाइल की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ देर के लिए बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोबाइल चोरी हुआ है या कहीं रखकर भूल गए हैं। हालांकि इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं, क्योंकि यह मामला सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भवन के भीतर मोबाइल की तलाशी शुरू कर दी। लेकिन खबर लिखे जाने तक फोन बरामद नहीं हो सका है।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


