खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परिवहन विभाग के आरटीओ एवं उड़नदस्ता प्रभारी की टीम ने बस्तर के 250 वाहनों पर 5 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया वसूली के लक्ष्य काे पूरा करने में जुटे हुए हैं। इसकी वसूली के लिए आरटीओ ने बकायादार वाहन मालिकों को नोटिस देकर बकाया का भुगतान करने को कहा गया। भुगतान नहीं देने पर दूसरी नोटिस दी जाएगी, उसके बाद तीसरी बार नोटिस के साथ वाहन की कुर्की की जाएगी।
इस दौरान आरटीओ की टीम ने टैक्स बकायादार 7 वाहनों से लगभग 12 लाख रुपये का टैक्स वसूला है। बस्तर संभाग में पहली बार परिवहन विभाग वाहनों पर टैक्स बकाया के लिए कुर्की की तैयारी कर रही है। इसके लिए मालिकों के वाहनों एवं चल, अचल संपत्ति का ब्यौरा लिया जा रहा है। टैक्स बकाया वाले वाहन नहीं मिलने पर मालिक की दूसरी वाहन या संपत्ति की कुर्की की जाएगी।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


