Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार शाम रायपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि जनता में टीएमसी सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी है। भाजपा की जीत सुनिचित है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह झारग्राम जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने 4 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए रैली में जनता से वोट देने की अपील की, यह ऐतिहासिक रैली थी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। टीमीएसी सरकार और ममता बैनर्जी को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। आम जनता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। 4 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि संपत्ति संबंधी…
लोक निर्माण विभाग ने चारों फ्लाईओवर्स के लिए मंजूर किए हैं 360 करोड़ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में इस साल 4 फ्लाईओवर्स के काम शुरू होंगे। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने चारों फ्लाईओवर्स के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से शहर के ब्यस्त यातायात को तेज, स्मूथ और सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। शहरवासी इनके निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने शहर के बीच जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत ग्राम पालनार में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 28 जनवरी 2026 से अब तक यहां सैकड़ों ग्रामीणों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। कम समय में ही 747 मरीजों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया, वहीं 16 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। मातृत्व सेवाओं के तहत 5 सुरक्षित प्रसव कराए गए तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं की नियमित जांच व टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। गैर-संचारी रोगों की जांच में 250…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन द्वारा बीजापुर जिले के तिमापुर क्षेत्र में आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम ने ग्रामीणों के बीच विश्वास और विकास की नई किरण जगाई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और जनविश्वास को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट आर.एस. जांगिड़ के नेतृत्व में तथा उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों—तिमापुर, गुटम, जिदेपारा, नेतराम, मंदिर पारा, नदिपारा सहित अन्य बस्तियों के लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे। इस…
सड़क–पुल–जल संरचना से बदलेगी तस्वीर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ओड़गी और भैयाथान विकासखंड में 13.22 करोड़ रूपये से अधिक लागत के तीन अहम विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मंत्री राजवाड़े ने विकासखंड ओड़गी के ग्राम हरिहरपुर (छतरंग रोड) में कागज नाला पर 419.37 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंत्री राजवाड़े ने भैयाथान विकासखंड के ग्राम सांवरावा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आजीविका के नए अवसर विकसित कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टांगरगाँव की श्रीमती संज्योति चौहान ने बैंक सखी के रूप में कार्य कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की है। वे चांदनी स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला, जिससे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवती की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी युवक प्रवीण कुमार निर्मलकर को चारामा पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आज शनिवार काे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार निर्मलकर के पास से वह मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इसी मोबाइल फोन का उपयोग करके उसने फोटो एडिट कर वॉट्सऐप समूह में वायरल की थी। आरोपी को न्यायिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने मानवीय संवेदना की एक नई मिसाल पेश की है। घने जंगलों और दुर्गम रास्तों के बीच, सीआरपीएफ की 165 बटालियन की चार्ली कंपनी के जवानों ने एक तीन माह की बीमार बच्ची की जान बचाकर उसे नई जिंदगी दी है। रात के अंधेरे में चला ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ घटना बीजापुर सीमा पर स्थित तिमिनार गांव की है। बीती रात ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव में तीन माह की एक बच्ची गंभीर रूप से बीमार है और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। इलाका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। जनपद पंचायत भरतपुर के च्यूल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े घर में नवजात शिशु मिला। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सुनसान घर में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और आरएचओ एनएम (स्वास्थ्य कर्मी) ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर…

