खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। 4 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को पुराने चोरों और बाइक चोरी करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत साइबर टीम ने मुखबिर के जरिए सूचना पाई कि सुखदेव चौहान और शिव नागवंशी मिलकर रायगढ़ और ओड़िशा के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच रहे हैं। पूछताछ में सुखदेव ने बताया कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच उसने कई बाइक चोरी की थी। इनमें थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के सराईपाली बाजार से एक पैशन प्रो, तुमीडीह बाजार से एक पल्सर और धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोरिया से एचएफ डीलक्स बाइक शामिल हैं। इस पर संबंधित थानों में पहले से अपराध दर्ज हैं।
आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैंकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेचीं। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की और सुखदेव द्वारा छिपाई गई 7 अन्य बाइक भी जप्त की। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पेशे से ड्राइवर थे और वाहन मरम्मत का ज्ञान होने के कारण पेचकस और अन्य साधनों से लॉक तोड़कर बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइकें सुनसान स्थानों पर छिपा दी जाती थीं और बाद में सस्ते दामों में बेची जाती थीं।
इस कार्रवाई से थाना पूंजीपथरा के दो और थाना धरमजयगढ़ के एक बाइक चोरी का मामला भी खुलासा हुआ। बरामद बाइकें निम्नलिखित स्थानों से थीं: महुआ चौक पूंजीपथरा, सराईपाली बाजार पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ बस स्टैंड, कोतबा अटल चौक, सराईपाली ओड़िशा, उज्जलपुर ओड़िशा और लेफरीपारा ओड़िशा। आरोपी सुखदेव चौहान (पिता भादेराम, उम्र 32, ग्राम धौराडांड, थाना लैलूंगा) और बाइक चोरी के नेटवर्क में शामिल अन्य 9 आरोपी गिरफ्तार हैं। फरार आरोपी में शिव नागवंशी शामिल है।
पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, राधेश्याम कमल, आरक्षक विनय तिवारी एवं थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक नंदु पैंकरा, राजू तिग्गा, चमर साय भगत, जितेंद्र कुर्रे ने अहम भूमिका निभाई।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


