खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। जनपद पंचायत भरतपुर के च्यूल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े घर में नवजात शिशु मिला। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सुनसान घर में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला।
तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और आरएचओ एनएम (स्वास्थ्य कर्मी) ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी निगरानी की जा रही है। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने इस अमानवीय घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित महिला का पता लगाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


