खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार शाम रायपुर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर दावा करते हुए कहा कि जनता में टीएमसी सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी है। भाजपा की जीत सुनिचित है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह झारग्राम जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने 4 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए रैली में जनता से वोट देने की अपील की, यह ऐतिहासिक रैली थी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। टीमीएसी सरकार और ममता बैनर्जी को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। आम जनता को केंद्र सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। पश्चिम बंगाल की बेटियों और बहुओं को कोई सम्मान नहीं मिल रहा है। इस बार वहां बीजेपी की जीत सुनिश्चित है, ममता बैनर्जी विचलित है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि 2026 में दिल्ली में बीजेपी की सरकार गिर जाएगी, बंगाल चुनाव जीतने के बाद उनका अगला कदम दिल्ली की सत्ता पर होगा। ममता बनर्जी जी की स्थिति बहुत खराब है। जिस तरह से माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा मे अपार जन सैलाब उमड़ा था और अब हर नामांकन रैली में भी लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है, जनता का ये आक्रोश देखकर वो विचलित हो गई हैं इसलिए ऐसी बात कर रही हैं।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


