Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरुद में कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी, चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जमीन अधिग्रहण मुआवजा में गड़बड़ी के मामले में यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान करीब 66.9 लाख रुपये नकद और 37 किलो से अधिक चांदी बरामद की गई है। इसके अलावा कई डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई ACB/EOW की FIR के आधार पर…

Read More

कुंआकोंडा के दुर्गम अंचल में पहली बार समग्र जांच का अनुभव, 62 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग; गर्भवती सहित 4 मरीज तत्काल रेफर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और कठिन रास्तों के बीच बसे लोहागांव में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भरोसे की दस्तक बनकर पहुंचीं। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैलाडीला की पहाड़ियों से घिरे विकासखंड कुआकोंडा के इस सुदूर गांव तक पहुंचने के लिए करीब 11 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। ऐसा सफर, जो सामान्य दिनों में भी आसान नहीं माना जाता। गांव पहुंचने के बाद टीम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। अंबिकापुर में गांजा पकड़ने के लिए सत्तीपारा पहुंची पुलिस टीम की बोलेरो लेकर बदमाश भाग निकला। बोलेरो में प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल छूट गया था, जिसे पुलिस ने ट्रेस किया और गाड़ी को राम मंदिर के पास से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे की टीम सोमवार शाम गांजा पकड़ने के लिए सत्तीपारा पहुंची थी। टीम गांजा बेचने वाले गोपाल नामदेव की तलाश में छापा मार रही थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान गोपाल नामदेव का जीजा मुकेश नामदेव छत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिदरी में बीते लगभग 20 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई है। भीषण गर्मी के बीच इलाज के लिए पहुंचे ग्रामीणों, नवजात शिशुओं और प्रसूता माताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में न तो पंखे चल रहे हैं और न ही पानी की समुचित व्यवस्था है, जिससे मरीजों के साथ उनके परिजन भी बेहाल हैं। करोड़ों रुपए की लागत से हाल ही में निर्मित इस नए भवन का उद्घाटन कुछ महीने पहले ही बड़े दावों और सुविधाओं के वादों…

Read More

14 महिलाओं को दिया रोजगार और आत्मनिर्भरता का संबल खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब ठोस परिणामों के रूप में सामने आ रहे हैं। राज्य में स्व-सहायता समूह आधारित पहलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के सिलफिली गांव की मालती विश्वास ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से एक प्रेरणादायक मुकाम हासिल किया है। आज वे ‘लखपति दीदी’ के रूप में जानी जाती हैं और अपने…

Read More

वैवाहिक सीजन में गन्ना किसानों को मिली बड़ी राहत खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। वैवाहिक सीजन एवं आगामी फसल की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा किसानों को 13.80 करोड़ की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही चालू पेराई सत्र में अब तक कुल 71.29 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया लगातार जारी है। समयबद्ध भुगतान से सहकारी व्यवस्था में किसानों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि प्रदेश में 1998 और उसके पश्चात नियुक्त शिक्षक अब लगातार सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन विडंबना यह है कि दशकों तक शिक्षा विभाग को अपनी सेवाएं कई दशकों तक देने के बाद एलबी संवर्ग के शिक्षक ‘जीरो पेंशन’ पर रिटायर्मेंट हो रहे है। जिसके कारण सेवनिवृत्ति के पश्चात की बची ज़िन्दगी बदतर हो गई है। नियमों के अनुसार संविलियन के पश्चात 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर ही न्यूनतम पेंशन की पात्रता बनती है। 2018 में संविलियन होने के कारण 2028 से पहले रिटायर होने वाले हजारों शिक्षक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव में एक परिवार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा से आया यह परिवार कुछ समय से गांव में रह रहा था। ग्रामीणों ने आज मंगलवार सुबह ओडिशा से आए परिवार के गांव में रहने के साथ पास्टर पर ईसाई धर्म प्रचार करने का आरोप लगाया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों और पास्टर पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मार-पीट की नौबत आ गई। घटना के बाद मामला बस्तर थाना पहुंचा, जहां विशेष समुदाय के लोगों ने आवेदन देकर शिकायत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम कल 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S -2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों— https://cg.results.nic.in, https://cgbse.nic.in, https://results.cg.nic.in, https://results.digilocker.gov.in, https://timesofindia.indiatimes.com, www.tv9hindi.com, https://education.indianexpress.com, www.jagranjosh.com एवं www.ndtv.in…

Read More

6 गायों से शुरू हुआ डेयरी का सफर, आज 25 उन्नत पशुओं के साथ लिख रहे सफलता की इबारत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दंतेवाड़ा जिले में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में हो रही अभूतपूर्व वृद्धि बस्तर संभाग में एक नई ‘श्वेत क्रांति’ का संकेत दे रही है। कभी संघर्षों के लिए पहचाने जाने वाले इस अंचल में अब पशुपालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मुख्य आधार बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, बल्कि यह पहल स्थानीय स्तर पर कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई में भी एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित…

Read More