खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम कल 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 02.30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S -2-12 में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव द्वारा घोषित किया जाएगा। मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों— https://cg.results.nic.in, https://cgbse.nic.in, https://results.cg.nic.in, https://results.digilocker.gov.in, https://timesofindia.indiatimes.com, www.tv9hindi.com, https://education.indianexpress.com, www.jagranjosh.com एवं www.ndtv.in — पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
Trending
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल
- भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला, ED की बड़ी कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त
- 11 किमी की दूरी नहीं बनी बाधा, स्वास्थ्य टीम पहुंची लोहागांव के हर दरवाजे तक
- गांजा पकड़ने गई टीम की गाड़ी लूटकर भागा तस्कर, मोबाइल लोकेशन से दबोचा गया
- लिदरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छाया अंधेरा: 20 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में तड़प रहे नवजात और प्रसूता माताएं
- लखपति दीदी मालती विश्वास: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की नई पहचान
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी


