खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। अंबिकापुर में गांजा पकड़ने के लिए सत्तीपारा पहुंची पुलिस टीम की बोलेरो लेकर बदमाश भाग निकला। बोलेरो में प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल छूट गया था, जिसे पुलिस ने ट्रेस किया और गाड़ी को राम मंदिर के पास से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे की टीम सोमवार शाम गांजा पकड़ने के लिए सत्तीपारा पहुंची थी। टीम गांजा बेचने वाले गोपाल नामदेव की तलाश में छापा मार रही थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान गोपाल नामदेव का जीजा मुकेश नामदेव छत से सड़क पर कूदा। सड़क में पुलिस की बोलेरो खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी हुई थी। पुलिस टीम का कोई सदस्य गाड़ी के पास नहीं था।
मुकेश नामदेव पुलिस की बोलेरो में सवार हुआ और गाड़ी स्टार्ट कर ले भागा। बोलेरो वाहन में ही प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे का मोबाइल छूटा हुआ था। पुलिस ने तत्काल निशांत कुर्रे का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया। मोबाइल का लोकेशन राम मंदिर के पास मिलने पर पुलिस टीम राम मंदिर रोड पहुंची, जहां बोलेरो वाहन खड़ी मिली।
पुलिस ने आसपास तलाश की और शातिर बदमाश मुकेश नामदेव को हिरासत में लिया। उसके पास से बोलेरो की चाबी जब्त की गई। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लिया और उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस जीप मौके से करीब एक किलोमीटर दूर मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में
- छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल
- भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला, ED की बड़ी कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त
- 11 किमी की दूरी नहीं बनी बाधा, स्वास्थ्य टीम पहुंची लोहागांव के हर दरवाजे तक
- गांजा पकड़ने गई टीम की गाड़ी लूटकर भागा तस्कर, मोबाइल लोकेशन से दबोचा गया
- लिदरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छाया अंधेरा: 20 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में तड़प रहे नवजात और प्रसूता माताएं
- लखपति दीदी मालती विश्वास: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की नई पहचान
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी


