Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। ‎‎जनपद पंचायत भरतपुर के च्यूल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खाली पड़े घर में नवजात शिशु मिला। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सुनसान घर में बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और आरएचओ एनएम (स्वास्थ्य कर्मी) ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर…

Read More

“कार्यकर्ता बने वैचारिक और अनुशासित, भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद” : लोरमी प्रशिक्षण शिविर में बोले डिप्टी सीएम साव डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हुए सम्मिलित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज कबीर भवन लोरमी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के शुभारंभ सत्र में शामिल हुए। साव ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को योग्य, परिपक्व और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है। उन्होंने कहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुलिस ने एक करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए कीमत का 281.900 किलो ग्राम (02 क्विटल 81.900 किलोग्राम) गांजा जब्त किया है।मामले में महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा से गांजा लेकर आने की सूचना पर एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम एनएच 53 रेहटीखोल रोड पहुंच कर नाकाबंदी किए। कुछ समय बाद एक फार्चुनर (MH 12 WC 0090) एवं एक स्कार्पियो (MH 12 YH 0090) पहुंची। गाड़ी में रखी बोरियों के संबंध में गाड़ी में सवार लोगों ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों ने जब छात्रा के शव को देखा तो उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जशपुर जिले के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले में परीक्षा देने निकली छात्रा का युवक ने अपहरण कर लिया, फिर ओडिशा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता बालिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। घटना थाना पत्थलगांव के चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र की है। दरअसल, 25 फरवरी को कोल्हेंझरिया क्षेत्र के ग्रामीण ने चौकी कोल्हेनझरिया में शिकायत दर्ज कराई कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी अपने सहेलियों के साथ 24 फरवरी को परीक्षा दिलाने सुबह 8 बजे निकली थी। सुबह 9 बजे स्कूल के शिक्षक का फोन आया कि उनकी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के पहले प्रवास पर आए विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने आईआईएम के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप भारत की यात्रा के एक निर्णायक मोड़ पर ग्रेजुएट हो रहे हैं। आज भारत जनसांख्यिकीय ऊर्जा, तकनीकी क्षमता और बढ़ते वैश्विक जुड़ाव के संगम पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इनोवेशन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, फाइनेंस से लेकर एंटरप्रेन्योरशिप तक, सभी क्षेत्रों में भारतीय पेशेवर वैश्विक मंच पर लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अवसर अपने साथ ज़िम्मेदारी भी लाता है। पेशेवर और भविष्य के लीडर के तौर पर, आप न केवल कंपनियों…

Read More

सिद्दी समुदाय के पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रतिभा को किसी परिचय की जरूरत नहीं होती’- यह कहावत ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स- 2026’ में सच साबित हुई, जहां कर्नाटक के ‘सिद्दी समुदाय’ के पहलवानों ने मैट पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। उनकी यह सफलता अब सिर्फ़ पदकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समुदाय के कुश्ती के क्षेत्र में एक ताकत के तौर पर उभरने का प्रतीक है। अफ़्रीकी मूल के भारत में लगभग 50,000 सिद्दी लोग रहते हैं, जिनमें से एक-तिहाई कर्नाटक में निवास करते हैं। खेलो इंडिया ट्राइबल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंबिकापुर में दुष्कर्म की घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अंबिकापुर आज रो रहा है और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई है। हमारी अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। ये हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है। क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी – क्या हमारी बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं? सिंहदेव ने कहा, यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है। जब शहर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। बेमौसम बारिश और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल, थाना मोतीनाला क्षेत्र का रहने वाला था। घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है, जहां नेन सिंह धुर्वे गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था। वह रोज की तरह अपने साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ILS अस्पताल के चौथे फ्लोर का छत अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर कई मरीज घायल हो गए। आनन-फानन में राहत बचाव कार्य चलाकर घायलों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ILS हॉस्पिटल स्थित है, जहां अस्पताल के चौथे फ्लोर का छत गिर गया, जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप…

Read More