खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले में परीक्षा देने निकली छात्रा का युवक ने अपहरण कर लिया, फिर ओडिशा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता बालिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। घटना थाना पत्थलगांव के चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र की है।
दरअसल, 25 फरवरी को कोल्हेंझरिया क्षेत्र के ग्रामीण ने चौकी कोल्हेनझरिया में शिकायत दर्ज कराई कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी अपने सहेलियों के साथ 24 फरवरी को परीक्षा दिलाने सुबह 8 बजे निकली थी। सुबह 9 बजे स्कूल के शिक्षक का फोन आया कि उनकी बेटी परीक्षा में शामिल नहीं हुई है। परिजनों ने नाबलिग बेटी की पता तलाश की और उसकी सहेलियों से पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाने के दौरान बोली कि तुम लोग स्कूल पहुँचों मैं कुछ देर में आती हूं, जिसके बाद वो स्कूल नहीं पहुंची थी। परिजनों ने तत्काल बेटी के गुमशुदगी की शिकायत चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के गुमशुदगी की शिकायत को गंभीरता से लिया और बालिका को बरामद करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए।
पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि एक युवक बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वर्तमान में बालिका जशपुर जिले से लगे ओडिशा के एक ग्राम में है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी इष्टा राणा को हिरासत में लिया और बालिका को सकुशल बरामद कर जशपुर लाया गया।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


