खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंबिकापुर में दुष्कर्म की घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, अंबिकापुर आज रो रहा है और हर संवेदनशील आंख शर्म से झुकी हुई है। हमारी अंबिकापुर की एक बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। ये हैवानियत दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दिल दहला देने वाली है। क्रोध भी है, पीड़ा भी है, और एक गहरा सवाल भी – क्या हमारी बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं?
सिंहदेव ने कहा, यह निर्मम अपराध इस सरकार की नाकामी का खुला ऐलान है। जब शहर का सबसे व्यस्त इलाका भी सुरक्षित नहीं तो यह सरकार आखिर किस बात का शासन चला रही है? यह सरकार पूरी तरह नाकाम है। न कानून का डर, न व्यवस्था की पकड़, अपराधी खुलेआम दरिंदगी कर रहे हैं और सत्ता सिर्फ तमाशा देख रही है।
उन्होंने कहा, हमारी अंबिकापुर की बेटी के साथ जो हुआ है, उस पीड़ा को बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन यह तय है कि इसे भुलाया नहीं जाएगा, इसे दबाया नहीं जाएगा। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हो, फास्ट ट्रैक सुनवाई होकर ऐसी सख्त कनूनी सज़ा दी जाए, जो मिसाल बने। न्याय में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यह हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


