Author: Khabar World

बाजे गाजे के साथ लड्डुओं से तौलकर विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने उप मुख्यमंत्री का किया सम्मान यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की जीत- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बस्तर के गांवों में लोग अपने आंगन में खुलकर हंस रहे हैं, अब वहां डर नहीं, हो रही हैं विकास की बातें खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहित देश के लिए ऐतिहासिक क्षण तब आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च को सदन में शस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति की घोषणा की। लगभग चार दशकों से इस समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के थाना फरसपाल क्षेत्र अंर्तगत ग्राम झोड़ियाबाड़म के पटेलपारा में सोने-चांदी के आभूषणों की ठगी करने वाले आरोपी संजय कुमार चौहान निवासी महाराष्ट्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को अपनी बातों में फंसाकर सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान ठगता था। आरोपी के खिलाफ मुंबई-ठाणे क्षेत्र में पहले से ही चार शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 ग्राम सोना, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा और ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी संजय कुमार चौहान के विरूद्ध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चल रहा 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है। खास बात यह है कि इस बार स्वास्थ्य विभाग ने आधुनिक एआई तकनीक से लैस हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन का सहारा लिया है, जिससे दूरस्थ और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भी सटीक और त्वरित जांच संभव हो पा रही है। अभियान के अंतर्गत अब तक 464 लोगों की जांच की जा चुकी है। ग्राम पालकी, बिजली, चिपरेल तथा जिला उपजेल नारायणपुर में विशेष आरोग्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर पहुंचकर स्क्रीनिंग की। इस दौरान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 17 के डब्लू 0342 में उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जगदलपुर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गोरिया बाहर नाला के पास एमसीपी लगाकर घेराबंदी कर बाईक सवार दो व्यक्ति देवी नारायण पिता राम साय नागवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बाबू सेमरा एवं बबलू कश्यप पिता पकधार उम्र 19 वर्ष निवासी हलबा कचोरा काे…

Read More

विधायक विक्रम मंडावी समेत कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश प्रभारी मनोज नचार एवं राममोहन बरुवा द्वारा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के अनुमोदन उपरांत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान जगबंधु मांझी को किसान कांग्रेस जिला बीजापुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जगबंधु मांझी की नियुक्ति पर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, नीना रावतिया उद्दे तथा वरिष्ठ नेता बसंत राव ताटी सहित जिले के अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। अंधेरे रास्तों से लौटकर रोशनी तक का सफर निराशा, संघर्ष और कठिनाइयों से निकलकर आशा, सफलता और ज्ञान की ओर जाने का प्रतीक है। यह एक ऐसी यात्रा है जो दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से पूरी की जा सकती है। 22 वर्षीय अरविंद हेमला का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बीजापुर जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार में जन्मे अरविंद बचपन से ही आर्थिक तंगी, अशिक्षा और सामाजिक चुनौतियों से जूझते रहे। परिवार की आजीविका कृषि मजदूरी पर निर्भर थी, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो जाता था। कम उम्र में ही…

Read More

विशेष आवास परियोजना से मिला पक्का आशियाना खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों को नई जिंदगी दे रही है। छत्तीसगढ सरकार ने माओवादी आत्मसमर्पितों को 5 लाख तक की सहायता, कौशल प्रशिक्षण, और सम्मानजनक जीवन प्रदान कर नक्सल-मुक्त बस्तर के सपने को साकार कर रही है। कोण्डागांव जिले के फरसगांव के सुदेर पंचायत चिंगनार के श्री पवन कुमार को पुनर्वास नीति के तहत पक्का आवास मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव के दूरस्थ…

Read More

KWNS – रायपुर l जिन्दल स्टील ने उन्नत कोयला गैसीफिकेशन के माध्यम से ‘स्वदेशी’ कोयले के बेहतरीन उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे कम कार्बन वाले स्टील के उत्पादन के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिली है। जिन्दल स्टील ने दुनिया में पहली बार एक ऐसी तकनीक (कोयला गैसीफिकेशन) का सफल प्रयोग किया है, जिससे स्वदेशी कोयले से गैस (सिनगैस) बनाकर लोहा (डीआरआई) तैयार किया जा रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो कंपनी ने विदेशी गैस या महंगे आयातित कोयले के बजाय अपने देश के कोयले को साफ-सुथरी गैस में बदलकर स्टील बनाने की बड़ी कामयाबी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खिसोरा प्राथमिक शाला के एक शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान राकेश कुर्रे के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीएम ने की। जांच रिपोर्ट में शिक्षक की करतूतों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी। वहीं कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। इसी दौरान गांधीनगर थाना इलाके के सकालो जंगल के पास ट्रक ने कार को ठोकर मार दी।…

Read More