खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 17 के डब्लू 0342 में उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जगदलपुर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गोरिया बाहर नाला के पास एमसीपी लगाकर घेराबंदी कर बाईक सवार दो व्यक्ति देवी नारायण पिता राम साय नागवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बाबू सेमरा एवं बबलू कश्यप पिता पकधार उम्र 19 वर्ष निवासी हलबा कचोरा काे पकड़कर तलाशी लेने पर लाल रंग के बैग से दो पैकेट में कुल 3.348 किलाे अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस का होना पाये जाने से बरामद मादक पदार्थ अवैध गांजा को जप्त कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायिक रिमाण्ड हेतु म विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


