विधायक विक्रम मंडावी समेत कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश प्रभारी मनोज नचार एवं राममोहन बरुवा द्वारा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के अनुमोदन उपरांत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान जगबंधु मांझी को किसान कांग्रेस जिला बीजापुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जगबंधु मांझी की नियुक्ति पर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, नीना रावतिया उद्दे तथा वरिष्ठ नेता बसंत राव ताटी सहित जिले के अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जगबंधु मांझी के नेतृत्व में किसान कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और सक्रियता से जिले के किसानों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगबंधु मांझी ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सहित जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


