खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चल रहा 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है। खास बात यह है कि इस बार स्वास्थ्य विभाग ने आधुनिक एआई तकनीक से लैस हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन का सहारा लिया है, जिससे दूरस्थ और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भी सटीक और त्वरित जांच संभव हो पा रही है।
अभियान के अंतर्गत अब तक 464 लोगों की जांच की जा चुकी है। ग्राम पालकी, बिजली, चिपरेल तथा जिला उपजेल नारायणपुर में विशेष आरोग्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर पहुंचकर स्क्रीनिंग की। इस दौरान एक टीबी मरीज की पहचान भी हुई है, जिसे उपचार के दायरे में लाया गया है।
क्षय उन्मूलन केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. बनपुरिया ने बताया कि एआई आधारित यह हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्वतः ही संभावित टीबी मरीजों को पॉजिटिव या निगेटिव के रूप में चिन्हित कर लेती है। इससे जांच प्रक्रिया न केवल तेज हुई है, बल्कि सटीकता भी काफी बढ़ी है। अभियान के दौरान डीपीसी जयदीप देवांगन, प्रशांत ठाकुर (STLS) सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही और लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक किया।
उन्हाेने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान केवल मरीजों की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि संक्रमण के प्रसार को रोकने, समय पर इलाज सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। “टीबी मुक्त पंचायत” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह पहल निर्णायक भूमिका निभा रही है। जिले में तकनीक और जागरूकता के इस संगम से टीबी उन्मूलन की राह अब और मजबूत होती नजर आ रही है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


