Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
Author: Khabar World
जीवन में आई नई सुरक्षा और सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टांगरगांव के 100 वर्षीय बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को इस योजना का लाभ मिला है, जिसने उनके जीवन में नई राहत और सुरक्षा का एहसास कराया है। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत पक्के आवास ने उनके पुराने कच्चे मकान की असुरक्षा को समाप्त कर दिया है। उम्र के इस अंतिम पड़ाव पर, जब वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं,…
किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन की खरीदी का कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से खरीदी की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है। उप संचालक मोरध्वज डडसेना ने बताया कि इस अभियान के तहत अरहर (तुअर) एवं सरसों की खरीदी की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई…
टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को बताया गेम-चेंजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के चलते वेट कैटेगरी बदलना बड़ी चुनौती खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सेखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य, एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सपना अब भी उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले एक दशक से भारतीय वेटलिफ्टिंग की अग्रणी खिलाड़ी रही मीराबाई ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई पदक जीते हैं, लेकिन एशियाई खेलों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस पार्टी लगातार नए निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुंगेली जिले के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता संजय यादव को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं यादव समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में की गई है। संगठन के विस्तार…
पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर पुनर्वासित युवाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को इलेक्ट्रिकल टूल किट एवं वेलकम किट का वितरण किया। नवरात्रि के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दंतेवाड़ा पहुंचकर उन्होंने माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात वे पुनर्वास केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। इसका आदेश गृह (पुलिस) विभाग, छग शासन ने जारी किया है। प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया है कि IPS रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और ऐसा व्यवहार किया जो नैतिकता और सेवा नियमों के खिलाफ है। उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में 4 वर्ष पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2022 को ग्राम सरंडी निवासी सदेश कुमार ध्रुव की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि मृतक अपनी पहली पत्नी के बीमार रहने के कारण दूसरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 5 नक्सली कैडर एवं मिलिट्री कंपनी नंबर-5 की एक नक्सली सहित कुल 6 नक्सलियाें ने आज गुरूवार काे अपने साथ एक एसएलआर रायफल, दो 303 रायफल के साथ कांकेर एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पिछले 26 महीनों में 2700 से अधिक नक्सली कैडर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। इसकी पुष्टि करते हुए कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि कांकेर जिला अंतर्गत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में आज गुरूवार काे राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गुरुवार को वह रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचीं, यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और श्रीराम का भजन गाया। अदा शर्मा ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। मंदिर में जैसे ही अदा शर्मा पहुंचीं और भजन गाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में मंदिर में भीड़ इकट्ठा हो गई और बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने साल 2008 में आई फिल्म ‘1920’ से अपने करियर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए तावड़कर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह एवं जशपुर के स्थानीय उत्पाद भेंट किए। मुख्यमंत्री साय ने तावड़कर से जनजातीय कल्याण और खेलों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और राज्य में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को…

