Author: Khabar World

KWNS -प्रिया पाठक,  रायपुर। गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों और लोगों में मची अफरा-तफरी के बीच छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्थिति पर सफाई दी है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर अनावश्यक घबराहट पैदा कर रहे हैं। उन्होंने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। गैस की किल्लत की झूठी खबरें फैलाने वालों और…

Read More

*राजनांदगांव के विकास को नई गति: 2 हजार सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम सहित 226 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से नगर पालिक निगम राजनांदगांव के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 226 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने राजनांदगांववासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमिपूजन केवल विकास कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि शहर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।…

Read More

KWNS – देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की किल्लत और बुकिंग में देरी के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। पुलिस और साइबर क्राइम विभाग ने लोगों को नए LPG स्कैम से सावधान रहने की चेतावनी दी है। ठग गैस एजेंसी या सरकारी योजना के नाम पर फर्जी मैसेज और लिंक भेजकर लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ा रहे हैं। कैसे काम करता है नया LPG स्कैम ठग लोगों को SMS, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजते हैं। इसमें लिखा होता है कि आपका गैस कनेक्शन बंद होने वाला है तुरंत लिंक पर क्लिक…

Read More

*मुख्यमंत्री का स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा हौसला बढ़ाता है : श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी* *छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार विनोद तिवारी कौशांबी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़े मामले में की गई है। सूत्रों…

Read More

भारतीय धर्म और ज्योतिष परंपरा में शनि देव को न्याय, कर्मफल और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। अक्सर लोग शनि का नाम सुनते ही भय या कठिन समय की कल्पना करते हैं, लेकिन शास्त्रों में शनि को केवल दंड देने वाला ग्रह नहीं, बल्कि कर्मों का निष्पक्ष न्यायाधीश कहा गया है। यही कारण है कि शनिवार के दिन लाखों श्रद्धालु शनि मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं और विशेष रूप से कड़वा तेल (सरसों का तेल) तथा लोहा चढ़ाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शनि देव की पूजा में इन्हीं वस्तुओं का महत्व क्यों माना गया…

Read More

नई दिल्ली। रणवीर सिंह की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी और 18 मार्च को प्रीमियर शो दिखाए जाएंगे। फिल्म को लेकर लोगो में इतनी एक्साइटमेंट है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि प्रीमियर शो के लिए भी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती हैं। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही कर दिया बड़ा कमाल बता दें कि मौजूदा…

Read More

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां, फल मार्केट में मिलने शुरू हो जाते हैं। सर्दियों में जो आप खाते थे, उन चीजों को बदलकर आपको गर्मियों के अनुसार खानपान करना होगा, ताकि आप हेल्दी रह सकें। शरीर डिहाइड्रेशन से ग्रस्त न हो। हालांकि, घर के कुछ सदस्य खासकर बच्चे सब्जियां खाने में काफी नखरे दिखाते हैं। लेकिन इन सब्जियों में ही छिपा है सेहतमंद रहने का सीक्रेट। तोरी, साग, करेला, टिंडे, लौकी के साथ ही काफी लोग सफेद पेठा भी देखकर दूर भागते हैं, लेकिन सफेद पेठा बहुत ही हेल्दी सब्जी है। इसमें कई तरह के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5°C दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक…

Read More