खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नारायणपुर सीमा पर स्थित बीनागुड़ा गांव में एक लकवाग्रस्त मरीज को एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद गांव के 20 ग्रामीणों ने मरीज को खटिया पर लादकर 19 किलोमीटर पैदल सफर तय किया। उसे चिलचिलाती धूप में छोटेबेठिया बीएसएफ कैंप तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। यह घटना कांकेर जिले के पखांजूर के अंदरूनी गांव से सामने आई है।
लकवाग्रस्त युवक मर्रो पददा को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया गया था। परिजनों ने सुबह 7 बजे से लगातार फोन किया, लेकिन एंबुलेंस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तीन दिन पहले अचानक युवक को लकवा मार गया था। गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़क दोनों ही नदारद हैं। इलाके में 108 एंबुलेंस सेवा अक्सर ठप रहती है, जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने मरीज की जान बचाने के लिए पहाड़ और पथरीले रास्तों से होते हुए छोटेबेठिया बीएसएफ कैंप से मिली मदद ने मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


