खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आराेपी सूरज कश्यप निवास संजय गांधी वार्ड को पुलिस ने आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवती के घर के सामने पहुंचकर हंगामा किया और धारदार चाकू लहराकर डराने की कोशिश की, जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।
बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय गांधी वार्ड निवासी सूरज कश्यप (22) पीड़िता के घर के सामने पहुंचा। उसने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जिंदा नहीं छोडूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर लहराया और डराने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी जब्त किया है। थाना बोधघाट में कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक प्रकाश मनहर और अन्य पुलिसकर्मियों का याेगदान रहा।
Trending
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा


