KWNS – देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की किल्लत और बुकिंग में देरी के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। पुलिस और साइबर क्राइम विभाग ने लोगों को नए LPG स्कैम से सावधान रहने की चेतावनी दी है। ठग गैस एजेंसी या सरकारी योजना के नाम पर फर्जी मैसेज और लिंक भेजकर लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ा रहे हैं।
कैसे काम करता है नया LPG स्कैम
ठग लोगों को SMS, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजते हैं। इसमें लिखा होता है कि
आपका गैस कनेक्शन बंद होने वाला है
तुरंत लिंक पर क्लिक कर बुकिंग या KYC अपडेट करें
सब्सिडी पाने के लिए जानकारी भरें
जैसे ही कोई व्यक्ति लिंक पर क्लिक कर अपनी बैंक डिटेल, OTP या UPI जानकारी भर देता है, ठग उसके खाते से पैसे निकाल लेते हैं। कई मामलों में नकली वेबसाइट बनाकर लोगों से एडवांस पेमेंट भी लिया जा रहा है।
कुछ मामलों में फर्जी गैस बिल डाउनलोड कराने या ऐप इंस्टॉल कराने के बाद ठग मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक खातों से लाखों रुपये तक निकाल चुके हैं।
इन संकेतों से पहचानें LPG फ्रॉड
गैस एजेंसी के नाम से अचानक आया मैसेज
“तुरंत लिंक पर क्लिक करें” या “आज ही कनेक्शन बंद होगा” जैसी चेतावनी
फर्जी वेबसाइट या अज्ञात नंबर से कॉल
KYC या सब्सिडी के नाम पर बैंक/OTP मांगना
ऐसे बचें इस स्कैम से
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
बैंक डिटेल, OTP या UPI PIN किसी से साझा न करें
गैस बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से करें
संदिग्ध मैसेज या कॉल मिलने पर तुरंत शिकायत करें
ठगी होने पर क्या करें
अगर किसी के साथ साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत
1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करें
या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें
पुलिस का कहना है कि गैस संकट या सब्सिडी के नाम पर आने वाले ऐसे मैसेज से सावधान रहें, क्योंकि एक छोटी सी गलती से आपका बैंक खाता मिनटों में खाली हो सकता है।


