खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के 5 मुख्य संचालकों और सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह गोवा, रायपुर, दुर्ग सहित विभिन्न राज्यों से फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध सट्टा संचालित कर रहा था।
थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में दर्ज अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 112(2) बीएनएस के मामले में जांच के दौरान इस बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। इससे पहले इस प्रकरण में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिसके बाद तकनीकी और वित्तीय जांच के आधार पर गिरोह के ऊपरी स्तर तक पहुंचते हुए 5 और आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंटरनेट, व्हाट्सएप कॉल और इंस्टाग्राम कॉल के माध्यम से संपर्क में रहकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे। इसके लिए फर्जी सिम कार्ड और म्यूल अकाउंट का उपयोग किया जाता था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह रोज 10 से 15 लाख रुपये का लेन-देन करता था, जबकि आईपीएल सीजन में हर महीने 4 से 5 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 1 वाई-फाई राउटर, 5 सिम कार्ड, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और ₹2,70,000 नगद जब्त किए हैं। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराधों से दूर रहें। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी-
1. राहुल रंगवानी (26), देवपुरी, रायपुर
2. सोविंद यादव उर्फ राजू यादव (26), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
3.संदीप कापसे (25), गोंदिया, महाराष्ट्र
4. अमन अली (23), गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई
5. हुसैन अली (21), गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


