नई दिल्ली। रणवीर सिंह की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी और 18 मार्च को प्रीमियर शो दिखाए जाएंगे। फिल्म को लेकर लोगो में इतनी एक्साइटमेंट है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि प्रीमियर शो के लिए भी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती हैं।
‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही कर दिया बड़ा कमाल
बता दें कि मौजूदा एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स और ट्रेड अनुमानों के आधार पर, यह फ़िल्म अब पेड प्रीमियर सहित, दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने का टारगेट बना रही है। गौरतलब है कि आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग डे के लिए दुनिया भर में एडवांस सेल पहले ही 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है,
इसके अलावा, इस आंकड़े में अभी भारत की पहले दिन की प्री-सेल्स शामिल नहीं हैं, क्योंकि फ़िल्म के लिए घरेलू लेवल पर फुल फ्लैज्ड बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। प्री-सेल्स में दिख रही यह जबरदस्त रफ्तार, फिल्म की रिलीज से पहले भारत और विदेशों, दोनों ही मार्केट में इसकी भारी डिमांड का हिंट देती है।
भारत में ही पेड प्रीमियर से 35+ करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद
मौजूदा ट्रेंड के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ़ भारत में ही पेड प्रीमियर से 35+ करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। पहले से ही मज़बूत इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग को मिलाकर, सिर्फ़ प्रीमियर से ही दुनिया भर का कुल कलेक्शन, फ़िल्म के पूरी तरह से रिलीज़ होने से पहले ही लगभग 50+ करोड़ तक पहुंच सकता है। पहले पूरे दिन (19 मार्च), धुरंधर 2 से भारत में 100+ करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, घरेलू ओपनिंग डे का कलेक्शन लगभग 150 करोड़ ग्रॉस तक पहुंच सकता है, जो किसी भी हिंदी फ़िल्म के लिए एक शानदार उपलब्धि होगी।
धुरंधर 2 बना सकती है बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इस बीच, ओवरसीज मार्केट की बात करें तो नॉर्थ अमेरिका में ज़बरदस्त प्री-सेल्स की बदौलत, यह फ़िल्म ओपनिंग डे पर इंटरनेशनल मार्केट से लगभग 50 करोड़ या उससे ज़्यादा की कमाई कर सकती है। अगर ये अनुमान सच साबित होते हैं, तो ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 200 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई कर सकती है ऐसा करके यह पहले ही दिन इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली बॉलीवुड फ़िल्म बन जाएगी और वैश्विक बॉक्स ऑफ़िस पर हिंदी सिनेमा के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
प्री-सेल्स को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए, और भारत में अभी पूरी तरह से बुकिंग शुरू न होने के बावजूद, 200 करोड़ की ओपनिंग का टारगेट पूरी तरह से हासिल होता दिख रहा है। वैसे ही इस फ़िल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कंप्टीटर नहीं है, सिवाय तेलुगु राज्यों के, जहां पवन कल्याण की फ़िल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों पर हावी रहेगी। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के पहले दिन ये ‘डबल सेंचुरी’ लगा पाती है या नहीं।
Trending
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा 23 पहुंचा, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 पर FIR
- शनिवार के लिए स्त्रियों के लिए 5 खास हिदायतें, चूके तो शनि देव का दंड मिलना तय
- लगातार 5वीं हार, कोलकाता होगी सबसे पहले बाहर! देखें गुजरात की जीत से कितना बदला पॉइंट्स टेबल
- बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘भूत बंगला’ की दस्तक से थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, फिर भी बनाया इतिहास!
- ग्लोइंग स्किन का ‘पॉवर डोज’: ABC जूस के फायदे और वैज्ञानिक आधार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार की फिरौती, मामला दर्ज
- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ‘लू’ का प्रकोप, पारा 44°C के पार
- महिला आरक्षण बिल पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, एनडीए को बताया ‘बहुमत जुटाने में नाकाम’


