Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
- दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
Author: Khabar World
जल संरक्षण को मिली नई दिशा खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कभी धान की पारंपरिक खेती के लिए पहचाने जाने वाला धमतरी जिला अब कृषि नवाचार की नई मिसाल बनता जा रहा है। यहां के किसान फसलचक्र परिवर्तन अपनाकर कम पानी में अधिक लाभ देने वाली फसलों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव ने न केवल खेती की तस्वीर बदली है, बल्कि किसानों की सोच और संसाधनों के उपयोग में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। जिला प्रशासन की दूरदर्शी पहल में फसलचक्र परिवर्तन को एक जन-अभियान का रूप दिया गया है। किसानों को जागरूक करने, प्रशिक्षण देने और निरंतर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने नारी शक्ति को एक नई पहचान और दिशा देने का कार्य किया है। इसके साथ ही छोटे-छोटे समूहों के माध्यम से प्रशिक्षित, प्रेरित, मार्गदर्शित हुई महिलाएं स्वावलंबन की नई राह पर आगे बढ़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि बेरोजगार का दंश झेलते हुए गृहिणी बनकर घर में बैठी महिलाएं अब एक तरफ जहां खुद को स्वावलंबी बना रही हैं। एम सी बी जिला के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत ग्राम देवाडांड की निवासी श्रीमती प्रमिला ने अपने आत्मविश्वास, परिश्रम और सामूहिक सहयोग के बल पर “लखपति दीदी” के रूप में पहचान स्थापित की है। उनकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी धर्मांतरण के विवादों और सियासी घमासान के बीच विष्णुदेव साय सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। गुरुवार को विधानसभा में ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026’ पेश किया गया। यह नया कानून 58 साल पुराने ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968’ की जगह लेगा। नए विधेयक में सजा और जुर्माने के इतने कड़े प्रावधान किए गए हैं कि यह देश के सबसे सख्त धर्मांतरण विरोधी कानूनों में से एक माना जा रहा है। क्यों पड़ी नए कानून की जरूरत? सरकार का तर्क है कि 1968 का पुराना कानून वर्तमान तकनीकी और सामाजिक…
लक्ष्य पूरा हाेने पर बस्तर में करीब एक अरब से ज्यादा का भुगतान होने का अनुमान खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अप्रैल माह से शुरू होने जा रहा है। बस्तर वन वृत्त के अंतर्गत बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में तेंदूपत्ता के बेहतर उत्पादन और रिकॉर्ड संग्रहण की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग के अनुसार संग्रहण कार्य अप्रैल से शुरू होकर मई माह तक चलेगा। समय पर मौसम का साथ मिला तो निर्धारित लक्ष्य…
छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी परिदृश्य को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत ‘छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026’ को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया है। यह संशोधन मुख्य रूप से अवैध कॉलोनाइजिंग को रोकने और शहरी विकास में तेजी लाने के लिए लाया गया है। सदन में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वर्तमान में नगर विकास योजनाएं तैयार करने और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल से माह जून तक तीन माह का चांवल पात्रतानुसार एकमुश्त वितरित किया जाएगा। कांकेर जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के बीपीएल राशन कार्डधारी (अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन एवं निराश्रित) परिवारों को माह अप्रैल से जून 2026 तक चांवल वितरण करने हेतु शासन से एकमुश्त आबंटन प्रदाय किया गया है। इस प्रकार सामान्य राशन कार्डधारियों (एपीएल) को चांवल तथा अन्य राशन सामग्री जैसे शक्कर, चना गुड़ एवं नमक का वितरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तोकापाल में एक आशिक युवक हिमांशु मौर्य ने जहर खा लिया। यह कदम उसने प्रेमिका द्वारा बात नही करने के कारण उठाया। जहर खाने के बाद वह प्रेमिका के सेंटर पहुंचा, जहां बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अघनपुर निवासी हिमांशु मौर्य उम्र 24 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से प्रेमिका के तोकापाल सेंटर पहुंचा। उसने प्रेमिका से फोन पर बात न करने और उसे लगातार अनदेखा करने का कारण पूछा। हिमांशु ने प्रेमिका को बताया कि उसने जहर का सेवन किया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी रही है। दूर दराज से भक्त देवी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। सुबह भीड़ थोड़ी कम थी, लेकिन अब गर्भगृह से लेकर सिंह द्वार तक भक्तों की लंबी कतार लगती दिख रही है। सिर्फ बस्तर से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं। मंदिर परिसर में लगे करीब 24 से ज्यादा सीसीटीव्ही कैमरों से मंदिर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रवि मित्तल को प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है। वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये।
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के बोड़ला विकासखंड के रानीदहरा जलप्रपात में आज सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा…

