खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल से माह जून तक तीन माह का चांवल पात्रतानुसार एकमुश्त वितरित किया जाएगा। कांकेर जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के बीपीएल राशन कार्डधारी (अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन एवं निराश्रित) परिवारों को माह अप्रैल से जून 2026 तक चांवल वितरण करने हेतु शासन से एकमुश्त आबंटन प्रदाय किया गया है।
इस प्रकार सामान्य राशन कार्डधारियों (एपीएल) को चांवल तथा अन्य राशन सामग्री जैसे शक्कर, चना गुड़ एवं नमक का वितरण प्रतिमाह पृथक-पृथक अप्रैल से जून के दौरान आबंटन अनुसार वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त भण्डारित खाद्यान्न की उचित मूल्य दुकान स्थल पर गठित निगरानी समिति से सहायक खाद्य अधिकारी/ खाद्य निरीक्षक द्वारा पुष्टि कराई जाएगी, ताकि भण्डारित खाद्यान्न में किसी प्रकार का व्यपवर्तन न हो। व्यपवर्तन होना पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


