खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तोकापाल में एक आशिक युवक हिमांशु मौर्य ने जहर खा लिया। यह कदम उसने प्रेमिका द्वारा बात नही करने के कारण उठाया। जहर खाने के बाद वह प्रेमिका के सेंटर पहुंचा, जहां बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अघनपुर निवासी हिमांशु मौर्य उम्र 24 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से प्रेमिका के तोकापाल सेंटर पहुंचा। उसने प्रेमिका से फोन पर बात न करने और उसे लगातार अनदेखा करने का कारण पूछा। हिमांशु ने प्रेमिका को बताया कि उसने जहर का सेवन किया है। प्रेमिका ने तुरंत अपने पिता को इस बात की जानकारी दी, कुछ देर बाद प्रेमिका के पिता मौके पर पहुंचे।उन्होंने परपा पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि हिमांशु और उसकी प्रेमिका के बीच करीब आठ वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। परिजनों के अनुसार प्रेमिका अचानक कुछ दिनों से बात नहीं कर रही थी। इससे परेशान होकर हिमांशु घर से बिना खाए निकला और कहीं से अज्ञात जहर खरीदकर खाया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवती को पता था कि युवक ने जहर खाया है। इसके बावजूद उसने हिमांशु को अस्पताल न ले जाकर अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर परपा पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। मृतक हिमांशु के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, और घर में उसकी मां व एक छोटा भाई है। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद आज गुरूवार काे शव परिजनों को सौंप दिया।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


