खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के बोड़ला विकासखंड के रानीदहरा जलप्रपात में आज सुबह एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में एक युवती का शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है या कुछ और, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


