Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
- सिस्टम की विफलता और ग्रामीणों का जज्बा: 19 किमी खटिया पर ढोया लकवाग्रस्त मरीज, BSF बनी मसीहा
- बस्तर में धान भंडारण व्यवस्था बदहाल, खुले आसमान में पड़ा लाखों किवंटल धान- लखेश्वर बघेल
- बस्तर की बेटियों का सशक्तिकरण: रीता जोशी को महिला स्व-सहायता समूहों पर शोध के लिए मिली पीएचडी की उपाधि
- ऑपरेशन ‘मुस्कान’ और ‘तलाश’: कोंडागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत बालक और गुमशुदा महिला बरामद
- भीषण सड़क हादसा: कोण्डागांव में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक यात्री ने गंवाया हाथ
- चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आराेपित गिरफ्तार
- कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ, महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस ने प्रहार किया- जानकी कोरसा
Author: Khabar World
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। आज झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ जनसंपर्क की सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित लोकप्रिय पत्रिका ‘रोजगार और नियोजन’ का अवलोकन कर जानकारी ली। टीम को साप्ताहिक पत्रिकारोजगार और नियोजन पत्रिका के संबंध में सहायक संपादक गीतांजली नेताम ने रोजगार और नियोजन पत्रिका की पाठ्य सामग्री, स्वरूप और युवाओं के लिए उपयोगी जानकारी दी। झारखंड की टीम…
बालोद हत्याकांड: बेरहमी की सारी हदें पार, युवती को जिंदा जलाया या हत्या के बाद फूंका? सस्पेंस बरकरार
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गांव की ही 21 वर्षीय युवती, लिलेश्वरी साहू का अधजला शव पैरे (पराली) के ढेर में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसे पराली के साथ जला दिया…
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूह की पहल से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इन योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है। सक्ति जिला के ग्राम पंचायत मालखरौदा की अमरिका बंजारे इसका एक अच्छा उदाहरण हैं। वे पहले एक साधारण गृहिणी थीं, लेकिन अब अपनी मेहनत और योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। अमरिका बंजारे बताती हैं कि वे आस्था स्व-सहायता समूह से जुड़ी…
जल संरक्षण को मिली नई दिशा खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कभी धान की पारंपरिक खेती के लिए पहचाने जाने वाला धमतरी जिला अब कृषि नवाचार की नई मिसाल बनता जा रहा है। यहां के किसान फसलचक्र परिवर्तन अपनाकर कम पानी में अधिक लाभ देने वाली फसलों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव ने न केवल खेती की तस्वीर बदली है, बल्कि किसानों की सोच और संसाधनों के उपयोग में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। जिला प्रशासन की दूरदर्शी पहल में फसलचक्र परिवर्तन को एक जन-अभियान का रूप दिया गया है। किसानों को जागरूक करने, प्रशिक्षण देने और निरंतर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन ने नारी शक्ति को एक नई पहचान और दिशा देने का कार्य किया है। इसके साथ ही छोटे-छोटे समूहों के माध्यम से प्रशिक्षित, प्रेरित, मार्गदर्शित हुई महिलाएं स्वावलंबन की नई राह पर आगे बढ़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि बेरोजगार का दंश झेलते हुए गृहिणी बनकर घर में बैठी महिलाएं अब एक तरफ जहां खुद को स्वावलंबी बना रही हैं। एम सी बी जिला के विकासखंड खड़गवां अंतर्गत ग्राम देवाडांड की निवासी श्रीमती प्रमिला ने अपने आत्मविश्वास, परिश्रम और सामूहिक सहयोग के बल पर “लखपति दीदी” के रूप में पहचान स्थापित की है। उनकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी धर्मांतरण के विवादों और सियासी घमासान के बीच विष्णुदेव साय सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। गुरुवार को विधानसभा में ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026’ पेश किया गया। यह नया कानून 58 साल पुराने ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968’ की जगह लेगा। नए विधेयक में सजा और जुर्माने के इतने कड़े प्रावधान किए गए हैं कि यह देश के सबसे सख्त धर्मांतरण विरोधी कानूनों में से एक माना जा रहा है। क्यों पड़ी नए कानून की जरूरत? सरकार का तर्क है कि 1968 का पुराना कानून वर्तमान तकनीकी और सामाजिक…
लक्ष्य पूरा हाेने पर बस्तर में करीब एक अरब से ज्यादा का भुगतान होने का अनुमान खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अप्रैल माह से शुरू होने जा रहा है। बस्तर वन वृत्त के अंतर्गत बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में तेंदूपत्ता के बेहतर उत्पादन और रिकॉर्ड संग्रहण की संभावना जताई जा रही है। वन विभाग के अनुसार संग्रहण कार्य अप्रैल से शुरू होकर मई माह तक चलेगा। समय पर मौसम का साथ मिला तो निर्धारित लक्ष्य…
छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी परिदृश्य को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत ‘छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026’ को विधानसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया है। यह संशोधन मुख्य रूप से अवैध कॉलोनाइजिंग को रोकने और शहरी विकास में तेजी लाने के लिए लाया गया है। सदन में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वर्तमान में नगर विकास योजनाएं तैयार करने और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल से माह जून तक तीन माह का चांवल पात्रतानुसार एकमुश्त वितरित किया जाएगा। कांकेर जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले के बीपीएल राशन कार्डधारी (अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन एवं निराश्रित) परिवारों को माह अप्रैल से जून 2026 तक चांवल वितरण करने हेतु शासन से एकमुश्त आबंटन प्रदाय किया गया है। इस प्रकार सामान्य राशन कार्डधारियों (एपीएल) को चांवल तथा अन्य राशन सामग्री जैसे शक्कर, चना गुड़ एवं नमक का वितरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तोकापाल में एक आशिक युवक हिमांशु मौर्य ने जहर खा लिया। यह कदम उसने प्रेमिका द्वारा बात नही करने के कारण उठाया। जहर खाने के बाद वह प्रेमिका के सेंटर पहुंचा, जहां बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अघनपुर निवासी हिमांशु मौर्य उम्र 24 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से प्रेमिका के तोकापाल सेंटर पहुंचा। उसने प्रेमिका से फोन पर बात न करने और उसे लगातार अनदेखा करने का कारण पूछा। हिमांशु ने प्रेमिका को बताया कि उसने जहर का सेवन किया है।…

