Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
- प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा रोड स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी से बिहार के गया निवासी छात्र रोहित कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छात्र 6 मार्च से यूनिवर्सिटी कैंपस से गायब है और पिछले 10 दिनों से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने 7 मार्च को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और तब से वे बिलासपुर में रहकर बेटे की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह भी चर्चा है कि रोहित किसी ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए करीब 40 लाख रुपए तक की रकम गंवा चुका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। कांग्रेस आज विधानसभा घेराव करेगी। यह प्रदर्शन ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के साथ-साथ अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे शंकर नगर स्थित भारत माता चौक से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधानसभा की ओर कूच करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे आज शाम करीब 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा वे रायपुर-रीवा फ्लाइट सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही सदन में आज धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश होगा। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ ही मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही के दौरान पत्रों को पटल पर रखेंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे। इसके अलावा विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की…
*भोरमदेव महोत्सव की तैयारिंया पूरी* KWNS -टेकेश्वर दुबे, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रत्येक वर्ष होने वाले भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रगतिरत होने के कारण इस बार कार्यक्रम की रूपरेखा में थोड़ा बदलाव किया गया है, ताकि महोत्सव के आयोजन की परंपरा अनवरत जारी रहे। महोत्सव स्थल को परिवर्तित करते हुए आयोजन बोड़ला रोड, ग्राम पंचायत छपरी में किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन 17 मार्च दिन मंगलवार को होने जा रहा है। *भरतनाट्यम-कथक और बैगा नृत्य से सजेगा सांस्कृतिक मंच* भोरमदेव महोत्सव में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार और राज्य की प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित फेम (FAM) ट्रिप के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों से आए टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंट्स ने बस्तर, मैनपाट और जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से देखा और उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। फेम ट्रिप के दौरान प्रतिनिधियों को बस्तर जिले के विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मदद मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहू ने बताया कि अभियान की शुरुआत जिला चिकित्सालय स्थित 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल में 14 वर्षीय किशोरी कुमारी प्रीति साहू को एचपीवी वैक्सीन लगाकर की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीकाकरण अभियान जिले के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अफीम की अवैध खेती करने का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस सक्रिय है। पुलिस की टीम अफीम की खोज में जिले के खेतों और कृषि फार्म में दबिश दे रही है। खेतों की फसल की जांच की जा रही है। पुलिस जवान सब्जी बाड़ी से लेकर धान की फसल के अंदर घुसकर तलाशी ले रहे हैं। दुर्ग जिले के खजूरी गांव में डेढ़ एकड़ खेत में भुट्टे की फसल के बीच अफीम की खेती और बलरामपुर जिले में ढाई एकड़ जमीन पर अफीम…
सरकार के जन हितैषी कार्य से जनता खुशहाल, कांग्रेसी परेशान : किरण बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की साय सरकार के कार्यों से खुशहाल हैं वहीं कांग्रेसी परेशान हो रहे है। श्रीमती बघेल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार हर वर्ग के साथ उनके विकास के लिए कार्य कर रही है। 2018 से 2023 तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और आर्थिक आजादी का आधार बन चुकी है। इसी मिशन की एक सशक्त कड़ी के रूप में उभरकर सामने आई हैं बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम चित्रकोट की निवासी श्रीमति नवती कश्यप। शिक्षित होने के बावजूद एक समय ऐसा था जब नवती दीदी के पास रोजगार का कोई साधन नहीं था, लेकिन फरवरी 2019 में गंगा मैया स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन की दिशा पूरी तरह बदल गई। नवती…

