खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा रोड स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी से बिहार के गया निवासी छात्र रोहित कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छात्र 6 मार्च से यूनिवर्सिटी कैंपस से गायब है और पिछले 10 दिनों से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने 7 मार्च को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और तब से वे बिलासपुर में रहकर बेटे की तलाश कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार यह भी चर्चा है कि रोहित किसी ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए करीब 40 लाख रुपए तक की रकम गंवा चुका था। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और कैंपस निगरानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
सोमवार को इस मुद्दे को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी भी विश्वविद्यालय प्रबंधन से चर्चा करने पहुंचे। फिलहाल छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं और मामले की गंभीर जांच की मांग कर रहे हैं।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


