खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और आर्थिक आजादी का आधार बन चुकी है। इसी मिशन की एक सशक्त कड़ी के रूप में उभरकर सामने आई हैं बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम चित्रकोट की निवासी श्रीमति नवती कश्यप। शिक्षित होने के बावजूद एक समय ऐसा था जब नवती दीदी के पास रोजगार का कोई साधन नहीं था, लेकिन फरवरी 2019 में गंगा मैया स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन की दिशा पूरी तरह बदल गई।
नवती दीदी ने अपनी उद्यमिता की यात्रा अगस्त 2019 में बीसी सखी के रूप में शुरू की। शुरुआत में उन्हें कई तकनीकी और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपनी अटूट लगन के कारण वे निरंतर इस कार्य में डटी रहीं। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि आज वे अपने क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों में एक भरोसेमंद बैंकिंग सखी के रूप में सेवा दे रही हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक कियोस्क और सीएससी आईडी के माध्यम से वे ग्रामीणों के घर-घर जाकर बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध करा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को अब बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
आज नवती दीदी के माध्यम से ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा का भुगतान और महतारी वंदन योजना जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके गाँव में ही मिल रहा है। इसके साथ ही वे समूहों के आपसी लेनदेन और बैंक से जुड़ी अन्य समस्त आवश्यक सेवाएँ भी सुलभ करा रही हैं। आर्थिक रूप से देखें तो यह बदलाव किसी चमत्कार से कम नहीं है। जिस कार्य की शुरुआत में उनकी मासिक आय मात्र एक हजार से दो हजार रुपये थी, वह आज उनके अथक परिश्रम एवं लगन के बूते बढ़कर 15 हजार रुपये तक पहुँच गई है। इस आय से वह अपने घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर कर चुकी हैं। श्रीमती नवती कश्यप की यह कहानी आज बस्तर की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल है, जो यह सिखाती है कि सही प्रशिक्षण, समूह का सहयोग और साहस के छोटे-छोटे निवेश से कोई भी महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है। बिहान योजना के माध्यम से आज उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और मेहनत से ग्रामीण स्तर पर भी आत्मनिर्भर बनना पूरी तरह संभव है।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


