Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बीजापुर में ‘गौ माता राष्ट्रमाता’ की गूँज: 11 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज का दिन इस गर्मी के मौसम का सबसे अधिक तपिश भरा दिन साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। राजधानी रायपुर में पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अत्यधिक गर्मी के कारण लू लगने का खतरा बढ़ गया है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। चोरी मामले में बंद कैदी राजा गोंड ने सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर सेंट्रल जेल की 22 फीट ऊंची दीवार से फरार (Prisoner Escaped From Central Jail) हो गया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात है कि जेल की करंट से घिरी दीवार भी उसे रोक नहीं सकी। हालांकि कुछ घंटों के बाद कैदी को सरकंडा से पकड़ा लिया गया और दोबारा जेल में बंद कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा से…
चिंतन शिविर 2.0: योग से दिन की शुरुआत, सीएम साय ने मंत्रिमंडल के साथ दिया हेल्दी लाइफस्टाइल का संदेश
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त संदेश था। मुख्यमंत्री साय के साथ इस योग सत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर और राजनांदगांव के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएम में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन सीएम साय हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गेंदसिंह नायक की मूर्ती का अनावरण कार्यक्रम, 85वें स्थापना दिवस समारोह- अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज और विभिन्न शासकीय कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
भाजपा के कार्यकाल में विकास ही विकास देखने को मिला- मंत्री दयालदास बघेल खबर वर्ल्ड – रायपुर l भाजपा के वरिष्ठ नेता व केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल प्रदेश की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं। लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत कर हैट्रिक भी किया है। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले बघेल ने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। भारतीय जनता पार्टी के जरिए आम जनता को उच्च जीवन देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क बनाए रखते हैं। बघेल…
*मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में किया मौलश्री के पौधे का रोपण* KWNS- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त श्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ,…
Kwns – रायपुर l आईआईएम रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में आज आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ रविंद्र ढोलकिया ने ‘सब्सिडी से सततता : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार’ विषय पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक कदम, रेवेन्यू कलेक्शन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छी विकास दर हासिल करने के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विशेष सचिव…
मीडिया के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं: कावरे Kwns – रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रेस क्लब भवन में एक दिवसीय ‘मार्गदर्शन शिविर’ का आयोजन किया गया। यह शिविर मीडिया शिक्षा और जनसंचार क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को लेकर युवाओं और अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में संभागायुक्त और विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे ने संचार और पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर विचार रखते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दृष्टि से भी…
मोरारजी भाई देसाई ने 475 करोड़ की इस परियोजना का किया था शिलान्यांस, अधूरे परियोजना के माैजूद है अवशेष खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर वासियों के लिए खुशी की बात है कि बोधघाट परियोजना का जिन्न एक बार पुन: बाेतल से बाहर आ रहा है । आपको याद होगा तत्कालीन भूपेश सरकार में 2020 के दरम्यान इसे लेकर कवायद की गई थी, लेकिन इसे लेकर विराेध के स्वर उठने पर सरकार ने अपने कदम पीछे कर लिए। बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड एवं तहसील गीदम के ग्राम बारसूर से लगभग 8 किमी. एवं जगदलपुर शहर से लगभग…
राज्य सरकार ने लागू किया ‘माइक्रोब्रेवरी नीति 2025’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब जल्द ही बीयर भी गन्ने के रस की तरह गिलास में सर्व होती नजर आएगी। राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए “छत्तीसगढ़ सूक्ष्म यवासवनी नियम (माइक्रोब्रेवरी) 2025” लागू कर दिया है, जिसके तहत इच्छुक उद्यमी 25 लाख रुपये शुल्क देकर क्रॉफ्ट बीयर यूनिट (माइक्रोब्रेवरी) खोल सकते हैं। यह बीयर सीधे रेस्टोरेंट से ग्राहकों को परोसी जाएगी, लेकिन इसे बोतल, केन या पैकेट में बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। क्या है क्रॉफ्ट बीयर? क्रॉफ्ट बीयर एक प्रकार की विशेष रूप से निर्मित बीयर है, जो…

