खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। चोरी मामले में बंद कैदी राजा गोंड ने सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर सेंट्रल जेल की 22 फीट ऊंची दीवार से फरार (Prisoner Escaped From Central Jail) हो गया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात है कि जेल की करंट से घिरी दीवार भी उसे रोक नहीं सकी। हालांकि कुछ घंटों के बाद कैदी को सरकंडा से पकड़ा लिया गया और दोबारा जेल में बंद कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा से चोरी के मामले में पकड़ाया आरोपी राजा गोंड सेंट्रल जेल में बंद है। 8 जून की शाम गार्ड को बिना भनक लगने दिए कैदी जेल की 22 फीट दिवार को फांद कर फरार हो गया। घटना की सूचना उसके एक परिचित ने 112 नंबर पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को सरकंडा क्षेत्र से पकड़ लिया गया।
कैदी को देर रात दोबारा सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया। घटना ने जेल की सुरक्षा उपायों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, मामले की जांच जारी है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


