Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    November 20, 2026

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
    • पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
    • सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
    • गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
    • रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल से खबर वर्ल्ड की समाचार संपादक चंद्रलता पाठक (प्रिया) द्वारा लिया गया साक्षात्कार के अंश
    रायपुर

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल से खबर वर्ल्ड की समाचार संपादक चंद्रलता पाठक (प्रिया) द्वारा लिया गया साक्षात्कार के अंश

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments364 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के कार्यकाल में विकास ही विकास देखने को मिला- मंत्री दयालदास बघेल 

    खबर वर्ल्ड –  रायपुर l भाजपा के वरिष्ठ नेता व केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल प्रदेश की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं। लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत कर हैट्रिक भी किया है। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले बघेल ने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। भारतीय जनता पार्टी के जरिए आम जनता को उच्च जीवन देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क बनाए रखते हैं।  बघेल पार्टी में सब के चहेते हैं। 

    1. संपादक – आपकी शिक्षा कहां तक हुई महोदय?

    मंत्री – हाईस्कूल तक पढ़ाई की है।

     

    2. संपादक – राजनीति में कब और कैसे आए आपकी राजनीति यात्रा के बारे में बताइए ?

    मंत्री – पढ़ाई के बाद सन् 1983 में मैंने राजनीति की शुरूआत की। उस समय गांव में माल गुजारी शासन था। जिससे गांव वाले परेशान थे। साहू समाज के समर्थन में मैं पंच का चुनाव जीता। और पंचों के द्वारा निर्वाचित सरपंच बना। सन् 1983 से 2000 तक लगातार सरपंच रहा। इसी बीच मैं भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बनकर कई पदों में रहा, जिसमें दुर्ग जिला अनुसूचित जाति मोर्चां का जिला अध्यक्ष रहा। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहकर पूरे संभाग में पार्टी हित के लिए कार्य किया पार्टी ने मेरे कार्यकुशलता एवं लोकप्रियता को देखकर सन् 1998 में विधानसभा प्रत्याशी बनाया। उस समय मारो विधानसभा के विधायक डी.पी. घृतलहरे मंत्री थे। जिससे मेरा मुकाबला हुआ। बहुत ही कम मतों से डी.पी घृतलहरे ने चुनाव जीता।

    सन् २००० में जिला पंचायत का चुनाव लड़कर लगभग 7०००/- सात हजार से जीत दर्ज कर २००० से २००३ तक जिला पंचायत सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व किया।

    भारतीय जनता पार्टी ने मेरे लगन और समर्पण को देखते हुए २००३ में पुन: विधानसभा का प्रत्याशी बनाया। दूसरी बार फिर डी.पी. घृतलहरे से मुकाबला हुआ, जिसमें १३००० (तेरह हजार) मतों से डी.पी. घृतलहरे को हराकर जीत दर्ज किया।

    चुनाव जीतने के कुछ महीने बाद अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) पद का दायित्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के द्वारा दिया गया। उक्त पद पर रहते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश से अनुसूचित जाति गांव का दौरा कर विभाग की विकास कार्य कराया। जैसे- क्रांक्रीट रोड, जैतखंभ आदि।

    साथ ही विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव को डामर रोड से जोडऩे का मुहिम मेरे द्वारा दिया गया। मेरी कार्यकुशलता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 2008 के विधानसभा चुनाव में फिर से मुझे प्रत्याशी बनाया पार्टी की अपेक्षा को पूरा करते हुए मैं फिर भी डी.पी. घृतलहरे को लगभग 7000 सात मतों से हराया। जिससे पार्टी संगठन ने खुश होकर मुझे उद्योग मंत्री बनाया। कुछ समय बाद विभागीय फेरबदल में उद्योग विभाग की जगह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया।

    इस कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास का कार्य किया।

    पूरे कार्यकाल में मेरी सक्रियता को देखते हुए पुन: 2013 में भारतीय जनता पार्टी ने मुझे विधानसभा प्रत्याशी बनाया।

    इस बार भी पूर्व मंत्री डी.पी. घृतलहरे को लगभग 27000 (सत्ताइस हजार) से ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ा। और मेरी जीत की हैट्रिक हुई। इस जीत से खुश होकर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मुझे कैबिनेट मंत्री बनाते हुए संस्कृति, पर्यटन, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी। उक्त विभाग में बहुत से विकास कार्य करवाया, सहकारिता विभाग में ग्राम स्तर पर सहकारिता चुनाव हुआ। पूरे प्रदेश भर में दौराकर 75′ भाजपा समर्थक अध्यक्ष बनाने में कामयाब हुआ और साथ ही धान का 0′ सार्टेज रहा।

    2018 के विधानसभा चुनाव में पुन: प्रत्याशी बनाया गया।

    सत्ता परिवर्तन के लहर के कारण चुनाव जितने में असफल रहा। उस असफलता के बाद भी पूरे पांच साल क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखा, लोगों के सुख-दुख में निरन्तर शामिल होते रहा। जिसे देखते हुए भाजपा के 2023 में विधानसभा प्रत्याशी बनाया इस बार मुकाबला कैबिनेट मंत्री रुद्र गुरु से था जो कि सतनामी समाज के जगत गुरु हैं, इसके बाद भी जनता और कार्यकर्ताओं की मदद से लगभग 15000 (पंद्रह हजार) हजार मतों से मंत्री रुद्र गुरु को पराजित कर विजयी हुआ।

    इस विजय पताका से खुश होकर पार्टी व संगठन ने मंत्रिमंडल के लिए मेरा नाम आगे बढ़ाया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आशीर्वाद से कैबिनेट मंत्री बना। और खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दिया गया है। जिसका सफलतापूर्वक संचालन कर रहा हूं।

    3. संपादक – आपके राजनीतिक गुरु प्रेरणा स्रोत कौन है।

    मंत्री – स्व. मुखीराम साहू जी (मीसाबंदी) मेरे राजनीतिक गुरु हैं, मेरे सरपंच पद की सक्रियता को देखते हुए और मेरी कार्यकुशलता से खुश होकर उन्होंने मुझे और मेरी कार्यकुशलता से खुश होकर उन्होंने मुझे विधायक का टिकट दिलाया। जिसे मैं आज भी राजनीतिक गुरु के रूप में पूजता हूं।

    4. संपादक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बारे में आपकी क्या राय है?

    मंत्री – माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहज, सरल, मिलनसार सहयोगी स्वभाव के हैं जिनकामुझे भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है, पूर्व में जब साय जी प्रदेश अध्यक्ष थे तब हम सब मिलकर कार्य करते थे। वे हमेशा सहयोग एवं मार्गदर्शन करते रहते थे। आज उन्हीं के सहयोग हुआ आशीर्वाद से मैं अपना विभागीय कार्य को सफलतापूर्वक जनहित में संचालन कर रहा हूं ।

    5. संपादक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप किस रूप में देखते हैं ?

    मंत्री – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे देश के नेतृत्वकर्ता है उनके नेतृत्व से देश ही सुरक्षित है एवं विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। देश को ऐसे प्रधानमंत्री आज तक नहीं मिला है उसकी कार्य क्षमता अधिक है और उसका लक्ष्य सब का साथ सबका विकास है।

    6. संपादक-कांग्रेस शासन काल और भाजपा शासन काल की कार्यकाल को कैसे देखते हैं।

    मंत्री – कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ घोटाला ही घोटाला हुआ है। छत्तीस घोषणा करके भी कोई घोषणा पूरा नहीं किए। उनके नेता मंत्री कई जेल में हैं तो कई बेल में हैं।

    छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ लूटने का काम किए हैं। हमारे हिंदू धर्म में गंगाजल को गंगा मईया माना जाता है, जिसकी झूठी कसम खाकर कांग्रेसियों ने वादा किया था। जो पूरा नहीं किए, जिसका परिणाम उनको चुनाव में देखने को मिला और वो सत्ता से बाहर हो गए।

    भाजपा के कार्यकाल में सिर्फ विकास ही विकास देखने को मिलता है भाजपा ने अपने वादे के मुताबिक एक सप्ताह के अन्दर धान खरीदी का भुगतान किया। हर माह साफ चावल का वितरण किया जा रहा है। जो -जो वादे भाजपा ने किया था वो पूरे हो रहे हैं। भाजपा ही ऐसे पार्टी है जो गांव-गरीब और किसान देश हित की बात करती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

    November 20, 2026

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

    November 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    By Khabar WorldNovember 20, 20261

    प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार- बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व…

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    November 20, 2026

    पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    November 20, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना

    November 20, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    November 20, 2026

    गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

    November 20, 2026

    रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    November 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.