Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी को बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बरामद 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के आईईडी को सुरक्षित नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, 226 बटालियन सर्चिंग के लिए निकली थी, इस दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए। सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाए गए इन आईईडी की वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो की पाई गई। आईईडी की बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। घटना के समय ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे आई और इसमें बैठे कई श्रद्धालु घायल हो गए। चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 से 6 श्रद्धालु गंभीर और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस विभाग में बंपर तबादलकिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 213 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में 29 महिला आरक्षकों के नाम भी शामिल है।

Read More

चैत्र नवरात्रि 2026 के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, देवी कूष्मांडा ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी। इनकी पूजा मात्र से ही व्यक्ति के जीवन में सेहत और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन मां को खास तरह का भोग लगाने का महत्व है, जिसमें मालपुआ प्रमुख रूप से शामिल है। मां कूष्मांडा को मालपुआ क्यों प्रिय हैं? धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां कूष्मांडा को मीठा मिष्ठान खासतौर से काफी पसंद है। मालपुआ एक पारंपरिक मिठाई है, जो घी और शक्कर से…

Read More

नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित एक्शन स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ का फीवर पूरी दुनिया पर चढ़ गया है। रिलीज के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। हैरानी की बात ये है कि महज 48 घंटों में ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है। इसके अलावा, इसने कई अन्य फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ कहर बरपा और कई बड़ी फिल्मों से आगे निकल गई है। दूसरे दिन इसने…

Read More

चैत्र नवरात्र आते ही पूजा-पाठ में कई चीजों का महत्व बढ़ जाता है, जिनमें दूब घास भी खास होती है। मान्यता है कि बिना दूब घास के मां जगदम्बा की पूजा अधूरी मानी जाती है। नवरात्र में मां को दूब अर्पित की जाती है और कन्या पूजन के समय भी इससे पैर छूने की परंपरा है। अधिकतर लोग दूब घास को सिर्फ धार्मिक नजर से देखते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में इसे ‘अमृत’ कहा गया है, यानी ऐसी चीज जो शरीर को ताकत और संतुलन दे। यह न सिर्फ इंसानों के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश की सबसे तेज़ और हाईटेक ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस अब तस्करों के निशाने पर आ गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बेहद सटीक इनपुट के आधार पर चली संयुक्त कार्रवाई में नशे का ऐसा जाल बेनकाब हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। सूत्रों के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम पहले से अलर्ट थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी, AC 2 कोच में चुपचाप घेरा डाला गया। संदिग्ध हरकतों पर नजर रखते हुए जब दो युवतियों के बैग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ। वहीं बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। बता दें कि शनिवार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले समिति प्रबंधक के फरार भाई को गिरफ्तार किया गया है। समिति प्रबंधक ने अपने भाई के साथ मिलकर धान को बिना खरीदी केंद्र में लाए ही टोकन काट तौल पत्रक जारी कर ऑनलाइन प्रविष्टि कर भुगतान प्राप्त कर लिया था। मामले में समिति प्रबंधक को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था पर उसका भाई फरार चल रहा था। जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। संजय कुमार वर्मा निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदा बाजार शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेशभर में आज पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे और छुट्टी के दिन भी रजिस्ट्री का काम जारी रहेगा। वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह होने के कारण यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। बताया गया है कि 28 मार्च, 29 मार्च और 31 मार्च को भी रजिस्ट्री दफ्तर खुले रहेंगे। इस दौरान रजिस्ट्री सहित अन्य सभी संबंधित सेवाएं आम दिनों की तरह उपलब्ध रहेंगी।

Read More