खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले समिति प्रबंधक के फरार भाई को गिरफ्तार किया गया है। समिति प्रबंधक ने अपने भाई के साथ मिलकर धान को बिना खरीदी केंद्र में लाए ही टोकन काट तौल पत्रक जारी कर ऑनलाइन प्रविष्टि कर भुगतान प्राप्त कर लिया था। मामले में समिति प्रबंधक को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था पर उसका भाई फरार चल रहा था। जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
संजय कुमार वर्मा निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदा बाजार शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कोदवा के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पलारी थाने 23 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अपनी रिपोर्ट उन्होंने बताया था कि धान खरीदी केंद्र खरतोरा का प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जांच किया गया है, जिसमें प्रभारी समिति प्रबंधक द्वारा अपने बड़े भाई संतोष कुमार गेंडरे के नाम पर 21 जनवरी 2026 को जारी टोकन के विरुद्ध धान उपार्जन केंद्र में लाए बिना 53 कट्टा धान मात्रा 21.20 क्विंटल सरना धान कुल राशि 50 हजार 200 रूपये उक्त तिथि को ही फर्जी तरीके से तौल पत्रक जारी कर ऑनलाइन प्रविष्टि एवं ऑनलाइन भुगतान की प्रविष्टि की गई और भुगतान प्राप्त कर लिया गया। जिस शासन को उक्त राशि की क्षति हुई।
मामले में एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना पलारी में संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया। प्रकरण में संलिप्त समिति प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया था, पर समिति प्रबंधक का बड़ा भाई फरार चल रहा था। जिसकी सर गर्मी से तलाश चल रही थी। मुखबिर सूचना पर समिति प्रबंधक के भाई संतोष कुमार गेंडरे उम्र 56 साल निवासी ग्राम खैरा थाना पलारी वर्तमान निवासी सुनीता पार्क तेलीबांधा रायपुर जिला रायपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज
- नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में छात्रावासो का निर्माण हाे रहे, पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा- महेश कश्यप
- महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में- राजेश चौधरी
- नशे में धुत पति की हैवानियत, पत्नी की नृशंस हत्या; निजी अंगों में बोतल डालने की आशंका से सनसनी


