चैत्र नवरात्र आते ही पूजा-पाठ में कई चीजों का महत्व बढ़ जाता है, जिनमें दूब घास भी खास होती है। मान्यता है कि बिना दूब घास के मां जगदम्बा की पूजा अधूरी मानी जाती है। नवरात्र में मां को दूब अर्पित की जाती है और कन्या पूजन के समय भी इससे पैर छूने की परंपरा है।
अधिकतर लोग दूब घास को सिर्फ धार्मिक नजर से देखते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में इसे ‘अमृत’ कहा गया है, यानी ऐसी चीज जो शरीर को ताकत और संतुलन दे। यह न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि पशुओं के लिए भी लाभकारी मानी जाती है।
दूब घास के फायदे
दूब घास शरीर में कफ और वात को संतुलित करने में मदद करती है। अगर शरीर में इनका असंतुलन हो जाए, तो दूब का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले इसके सही तरीके जानना जरूरी है।
दुर्वा घास का बाहरी उपयोग- दूब घास में खून रोकने की क्षमता होती है। अगर कहीं चोट लग जाए और खून रुक न रहा हो, तो दूब का लेप लगाने से खून रुकने में मदद मिलती है। यह घाव को जल्दी भरने और संक्रमण से बचाने में भी सहायक है।
गर्मियों की शुरुआत में कई लोगों को नाक से खून आने या सिरदर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में दूब का रस नाक में डालने से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर सूंघना भी फायदेमंद माना जाता है। अगर त्वचा में जलन हो रही हो, तो दूब का लेप ठंडक देता है और आराम पहुंचाता है।
दुर्वा घास का आंतरिक उपयोग- दूब घास का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं में मददगार होता है। साथ ही, मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी यह राहत दे सकती है। हालांकि, दूब का रस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। दूब घास सिर्फ पूजा का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी एक प्राकृतिक और आसान उपाय है, जो अंदर और बाहर दोनों तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- अंतिम सांस तक संघर्ष की सीख देता है खेल: कुलपति प्रो. मनोज दयाल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में जरूरतमंदों के पक्के घर का सपना हो रहा साकार
- राखी के धागे में विष्णु भैया का साथ, महतारी वंदन की राशि से कुसुम की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी
- ताशकंद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता
- नेपाल में बाढ़ के बीच शर्मनाक हरकत, नदी में बहकर आया बैंक का सेफ तोड़कर निकाले लाखों रुपये; 29 गिरफ्तार
- महतारी वंदन बना रंभा बाई का सहारा, स्वास्थ्य जांच से लेकर आने-जाने तक की जरूरतें हो रहीं पूरी
- शनिवार बना सीखने-खेलने और सृजन का दिन, बैगलेस डे पर स्कूलों में दिखी नई रौनक
- बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- ‘गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, अपना जिला भी नहीं’


