खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश की सबसे तेज़ और हाईटेक ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस अब तस्करों के निशाने पर आ गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बेहद सटीक इनपुट के आधार पर चली संयुक्त कार्रवाई में नशे का ऐसा जाल बेनकाब हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी।
सूत्रों के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीम पहले से अलर्ट थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी, AC 2 कोच में चुपचाप घेरा डाला गया।
संदिग्ध हरकतों पर नजर रखते हुए जब दो युवतियों के बैग की तलाशी ली गई… तो हर कोई दंग रह गया! बैग से निकला करीब 24 किलो गांजा जिसकी कीमत 3 से 4 लाख रुपए आंकी गई
बताया जा रहा है कि दोनों बिलासपुर के तिफरा इलाके की रहने वाली हैं और विशाखापट्टनम से गांजा लेकर रायपुर पहुंची थीं। शक है कि यह सिर्फ एक खेप नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।
Trending
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज
- नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में छात्रावासो का निर्माण हाे रहे, पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा- महेश कश्यप
- महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में- राजेश चौधरी
- नशे में धुत पति की हैवानियत, पत्नी की नृशंस हत्या; निजी अंगों में बोतल डालने की आशंका से सनसनी


