खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। घटना के समय ट्रॉली में श्रद्धालु सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे आई और इसमें बैठे कई श्रद्धालु घायल हो गए।
चैत्र नवरात्र के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 से 6 श्रद्धालु गंभीर और मामूली चोटों के साथ घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने रोप-वे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Trending
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


