खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी को बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बरामद 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के आईईडी को सुरक्षित नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, 226 बटालियन सर्चिंग के लिए निकली थी, इस दौरान जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए। सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाए गए इन आईईडी की वजन 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो की पाई गई।
आईईडी की बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ता, डीएसएमडी और डॉग स्क्वायड की मदद से उसे मौके पर ही नष्ट करने के बाद सर्चिंग टीम वापस बटालियन में लौट आई। इसी बरामदगी से अभी भी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी साबित हो रही है, जिसे 31 मार्च की तय समय तक खत्म करना सुरक्षाबलों का लक्ष्य है।
Trending
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


