Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
- बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
- प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर देखा जा रहा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.7°C अंबिकापुर रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अभी मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवरात्रि के महाअष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। सुबह से ही शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर और काली माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, हवन और पूर्णाहुति की तैयारियां की गई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। महाअष्टमी के अवसर पर मंदिरों में पूरे दिन हवन-पूजन, मंत्रोच्चार और आरती, पूर्णाहुति के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाअष्टमी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रामनवमी के अवसर पर राजधानी रायपुर में इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही है। शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है और विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामनवमी के दिन यानि आज रायपुर में आकर्षक झांकियों और आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाती झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। भजन-कीर्तन, पूजन और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम दिनभर चलते रहेंगे। विश्व हिंदू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे रायपुर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे बगीचा पहुंचेंगे, जहां से उनका दौरा कार्यक्रम शुरू होगा। दौरे के दौरान सीएम कांसाबेल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे स्थानीय विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे और जशपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
*पिछड़ा वर्ग के सामाजिक विसंगतियों को दूर करना- छ.ग.पि. वर्ग आयोग अध्यक्ष निषाद* KWNS – रायपुर l मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिसे सांख्यिकीय विभाग को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पंचायत स्तर पर प्रतिवर्ष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा देशभर के पिछड़ा वर्ग आयोगों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर साझा मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा की जाए। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सभागार में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…
इबादत, तालीम और इंसानियत से रोशन हो रही नई पीढ़ी: मोहम्मद सिराज खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में आज मुंगेली जिले में एक प्रेरणादायक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष मोहम्मद अलीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में “नन्हे रोजेदार सम्मान एवं ईद मिलन समारोह” मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर माहे रमजान की पवित्रता और इबादत के जज़्बे को सम्मानित करते हुए 11 वर्ष से कम उम्र के 50 से अधिक नन्हे बच्चों को प्रोत्साहित किया गया, जिन्होंने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रोज़े रखे। कार्यक्रम में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज बुधवार काे 22 करोड़ 67 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। जिसमें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत माड़िया चौक से बोधधाट थाना तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लागत 4 करोड़ 99 लाख रुपए , जगदलपुर महारानी अस्पताल में हिमोडायलिसिस, पैलिएटिव,व कैंसर क्लिनिक बील्डिग भवन का भूमिपूजन कार्य का लागत 4 करोड़ 62 लाख रुपए, महारानी अस्पताल में एमआरडी बील्डिग भवन का भूमिपूजन कार्य लागत 4 करोड़ 30 लाख रुपए, जगदलपुर में 2 नग वित्त कार्यालय भवन…
जिले के 20 हजार 500 से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरित राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: विधायक मोहले खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के हितग्राहियों को बड़ी आर्थिक सौगात प्रदान की। बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने डीबीटी के जरिए भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरित की। इस योजना के तहत मुंगेली जिले के 20 हजार 500 से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत और अदम्य खेल भावना को एक नया राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर, सरगुजा और जगदलपुर में आयोजित की जा रही । बस्तर संभाग मुख्यालय, जगदलपुर में ‘प्रथम खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स-2026’ के तहत एथेलिक्स का आयोजन 30 मार्च से होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक खेल उत्सव के लिए देशभर के 26 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों का आगमन रायपुर में हो रहा है , जो अपनी सांस्कृतिक विविधता और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बस्तर के धरमपूरा के क्रीड़ा परिसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ईडी (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी संपत्तियां जब्त की है । प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल कार्यालय ने 24 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत एक अस्थायी जब्ती आदेश (PAO) जारी किया है। इस आदेश के तहत दुबई (UAE) में स्थित 18 अचल संपत्तियां और नई दिल्ली में स्थित 2 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 1700 करोड़ रुपये है। जब्त की गई विदेशी संपत्तियां दुबई के प्रमुख स्थानों पर स्थित हैं…

